रंग लाया विधायक सरयू राय का प्रयास, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के दोनों पंप अब चालू

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय का प्रयास रंग लाया। नवरात्र के प्रथम दिन, सोमवार को जवाहर नगर, रोड नंबर 15, मानगो स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का 150 हॉर्स पावर का पंप चालू हो गया। 150 एचपी का एक पंप पहले ही चालू हो गया था। दूसरा पंप आज से चालू हो गया। अब दोनों पंप निर्बाध गति से चल रहे हैं। इन दोनों मोटर पंपों के चालू हो जाने से मानगो क्षेत्र के निवासियों को सुचारू जलापूर्ति हो सकेगी।

सोमवार को उलीडीह मंडल के जनसुविधा प्रतिनिधि संतोष भगत ने नारियल फोड़ा। इसके ठीक बाद मोटर पंप को चालू किया गया। उन्होंने बताया कि मानगो में पेयजल संकट को दूर करने के लिए विधायक सरयू राय ने काफी मेहनत की है। वह स्थानीय अधिकारियों से लेकर प्रमुख सचिव तक से मिले। विधानसभा में भी वह लगातार सवाल उठाते रहे। अब दोनों मोटर चालू अवस्था में हैं। इससे मानगों में सुचारू जलापूर्ति होगी, ऐसा उनका विश्वास है। उन्होंने बताया कि इंटकवेल में 350 एचपी का मोटर पंप फिट किया जा रहा है। बहुत जल्द वह भी चालू हो जाएगा। इस मौके पर पेयजल स्वच्छता विभाग के कर्मचारी प्रह्लाद मिश्रा, अर्जुन साही, टुनटुन सिंह, बाबू खान आदि मौजूद रहे।

homeslider Jharkhand National

हनीमून पर दुबई गए थे, अब घर लौटने की चिंता

नया लुक ब्यूरो रांची। रांची के रहने वाले स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अधिकारी अतुल उरांव और उनकी पत्नी डॉ. कंचन बाड़ा के लिए शादी के बाद की पहली यात्रा चिंताजनक बन गई है। 22 फरवरी 2026 को दोनों का विवाह हुआ था। दोनों 27 फरवरी को हनीमून मनाने दुबई पहुंचे थे। उनकी […]

Read More
homeslider Jharkhand National Sports

महेंद्र सिंह धोनी का ट्रैफिक पुलिस ने स्पीड ड्राईविंग की वजह से चालान काटा

रांची /झारखंड। धोनी का 1000 रुपये का चलान काटा गया है। जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी राॅंची के कांके का बताया जा रहा है। वह अपनी लग्जरी कार से कांके इलाके से गुजर रहे थे, तभी ट्रैफिक पुलिस के कैमरे में उनकी गाड़ी ओवरस्पीडिंग करते हुए रिकॉर्ड हो गई। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

इलाज करने घर आए ओझा ने नाबालिग से किया रेप,

झाड़फूंक के नाम पर दरिंदगी, नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक वारदात प्रकाश में आई है, जहां झाड़फूंक और इलाज के बहाने घर आए एक ओझा ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक […]

Read More