- घटना को अंजाम देने के बाद हत्या फरार
- दादी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस आरोपी की खोज में जुटी
- आसपुर देवसरा क्षेत्र हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलावा यूपी के अलग-अलग जिलों में अपनों के हाथों खून बहाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ऐसा ही एक मामला प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा क्षेत्र स्थित इब्राहिम पुर गांव का, जहां एक शख्स ने अपनी मासूम बच्ची का कत्ल कर रिश्ते को कलंकित कर दिया। इब्राहीम पुर गांव निवासी शेखर निर्मल अयोध्या मंदिर में दर्शन करने की बात कहकर मुंबई से लेकर अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ कुछ दिन पहले घर आया और उसकी हत्या कर दी। गुरुवार को मासूम बच्ची काशवी का शव घर के भीतर पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
बताया जा रहा है कि शेखर निर्मल कमरे में ताला बंद करके भाग निकला, इस मामले पहली तहरीर काशवी की दादी ने दी, दूसरी तहरीर बड़े पिता सुशील रजक ने देते हुए अपने भाई शेखर निर्मल के खिलाफ मासूम भतीजी के कत्ल का केस दर्ज कराया। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराया तो रिपोर्ट में काशवी की मौत बिजली के करेंट से होने की बात सामने आई, घटना के बाद से ही मृतका का पिता घर छोड़कर कर फरार है जानकारी मिलने पर मृतका काशवी की मां राधिका मुंबई से चल कर कल शुक्रवार को पोस्ट मार्टम हाउस पहुंची। बताया जा रहा है कि तीन साल पहले से पति शेखर निर्मल और पत्नी राधिका से विवाद चल रहा था न्यायालय में तलाक का मुकदमा विचाराधीन है। सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि मृतका के पिता पर हत्या का केस दर्ज किया गया है ,राधिका की तहरीर भी मुकदमा दर्ज की विवेचना में शामिल कर ली जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
