धोखाधड़ी मामले में पूर्व IPS और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Untitled 7 copy 7

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर उनकी पत्नी नूतन ठाकुर

उत्तर प्रदेश। लखनऊ के ताल कटोरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पूर्व IPS और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में पूर्व IPS ने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध की वजह से यह मुकदमा दर्ज किया गया है। हमें पूर्ण विश्वास है हम स्वयं को निर्दोष साबित कर लेंगे। थाना प्रभारी कुलदीप दुबे ने बताया कि पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

शिकायतकर्ता ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि वर्ष पूर्व IPS अमिताभ 1999 में जनपद देवरिया में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। इस दौरान नूतन ठाकुर ने देवरिया के जिला उद्योग केंद्र से औद्योगिक प्लाट संख्या B-2 का आवंटन कराया था। इसमें अमिताभ ने पत्नी नूतन की पूरी मदद की थी। वहीं, नूतन ने प्लाट लेते समय अपना और अपने पति का वास्तविक नाम के स्थान पर अमिताभ की जगह अभिजात ठाकुर और पता बिहार राज्य का सीतामढ़ी खैरा दर्शाया था अपना नाम नूतन ठाकुर से नूतन देवी रखा। शिकायतकर्ता ने बताया कि नूतन ने पूरी साजिश के तहत यह कार्य किया है, जिसमें उनके पति अमिताभ ने पूरी मदद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह तालकटोरा स्थित आवास विकास कालोनी निवासी संजय शर्मा ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि पूर्व IPS और उनकी पत्नी के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी करके इस कार्य को किया गया है। तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

Spread the love

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More
BKT
accidents Uttar Pradesh

बीकेटी में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मकान की छत अचानक गिर गई

बीकेटी:  जबतक ग्रामीण पहुंचते तबतक हो चुकी थी बहुत देर, तेज बारिश के चलते नहीं आई आवाज भौली गांव में हुई घटना का मामला -ए अहमद सौदागर लखनऊ।बीकेटी थाना क्षेत्र के भौली गांव में शनिवार को तेज बारिश के दौरान जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर 65 वर्षीय बजरंगी यादव की मौत […]

Spread the love
Read More