हजरतगंज: जमीर अहमद की जगह अजीजुर रहमान अंसारी बनक चार पहिया वाहन हथियाने वाला इनामी ठग गिरफ्तार

  • पुलिस अफसरों ने उस पर घोषित कर रखा था 25 हजार रुपये का इनाम
  • तीन चार पहिया वाहन बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम ने शुक्रवार को चार पहिया वाहन चलवाने के नाम फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक महिला की तीन वाहन हथिया कर बेचने वाले इनामी पुलिस ने इसके पास से तीन चार पहिया वाहन बरामद किया है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक बीते 22 जून 2025 को शिल्पी सोनकर नाम की महिला ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उनकी तीन चार पहिया वाहन को बुकिंग के लिए सिरका वाली गली सोवतिया बाग लखनऊ निवासी अजीजुर रहमान अंसारी द्वारा एग्रीमेंट के माध्यम से लिया था। दो-तीन महीने तक पैसे न मिलने पर महिला ने पैसे मांगे तो रूपए देना तो दूर वाहन देने से भी मना कर दिया।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह का कहना है कि इस मामले की गहनता से छानबीन की गई तो पता चला कि पीड़ित महिला शिल्पी सोनकर जिस शख्स को अजीजुर रहमान अंसारी समझकर वाहनों का एग्रीमेंट किया था उसका असली नाम जमीर अहमद है और वह कौशांबी जिले सराय अकिल थाना क्षेत्र स्थित कटरा अतरसुई का रहने वाला है। पुलिस के अफसरों ने इसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

गिरफ्तार जमीर अहमद ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह आधार कार्ड अजीजुर रहमान अंसारी के नाम से बनवाया था और इसी नाम से वाहन चलवाने के लिए एग्रीमेंट में किया था ‌इसका राजफाश शुक्रवार को उस समय हुआ जब इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम ने एसबीआई बैंक के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने पीड़िता शिल्पी सोनकर की तीन चार पहिया वाहन मारूति वैगनआर, हांडा अमेज सहित तीनों वाहन बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़ा गया जमीर अहमद शातिर किस्म का जालसाज है फर्जी दस्तावेज के जरिए लाइसेंस भी बनवा रखा था।

Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

नई दिल्ली में खेलों का महाकुंभ: 26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैम्पियनशिप का भव्य आगाज़

नई दिल्ली। राजधानी के प्रतिष्ठित आर.के. खन्ना टेनिस स्टेडियम में 26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैम्पियनशिप 2025–26 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार मुख्य अतिथि के […]

Read More