नेपाल में हालात हुए बद से बदतर ,पूर्व PM की पत्नी को जिन्दा जलाया ,पूर्व PM को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Untitled 2 copy 9

काठमांडू। नेपाल में इस समय हालात बेहद ख़राब है .प्रदर्शनकरियों ने संसद भवन को आग के हवाले कर दिया है.प्रधानमंत्री ने इस्तीफ़ा दे दिया है। और देश भर में हुई झड़पों में अब तक एक पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी समेत 22 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात बिगड़ने के बाद सेना के एक हेलिकॉप्टर से पीएम ओली को किसी अज्ञात सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। PM ओली के इस्तीफे के तुरंत बाद राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के भी पद छोड़ने की खबर उड़ी, जिसे बाद में राष्ट्रपति कार्यालय ने खारिज कर दिया। बताया गया है कि राष्ट्रपति ने इस्तीफा नहीं दिया है, बल्कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को मौजूदा संकट पर बातचीत के लिए आमंत्रित किया है।

राजधानी काठमांडू में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हो चुकी है और सुरक्षा बल भीड़ को काबू में करने में नाकाम दिख रहे हैं। गुस्साई भीड़ ने प्रधानमंत्री ओली, राष्ट्रपति पौडेल और गृहमंत्री के निजी आवासों पर भी हमला कर तोड़फोड़ और आगजनी की। देश भर में हुई हिंसक झड़पों में अब तक 400 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

इस हिंसा के बीच एक बेहद दुखद घटना में, प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल के घर को आग लगा दी। हमले के वक्त उनकी पत्नी राज्यलक्ष्मी चित्रकार घर के अंदर ही मौजूद थीं और गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें तुरंत कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। काठमांडू समेत देश के कई हिस्सों में गृहयुद्ध जैसे हालात बने हुए हैं और हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है।(BNE)

Spread the love

Pew Survey India Pakistan
International

भारत-पाकिस्तान पर अमेरिकी सर्वे का बड़ा खुलासा

पाकिस्तान में चीन की मजबूत पकड़ Pew Survey India Pakistan: अमेरिका के प्यू रिसर्च सेंटर के ग्लोबल एटीट्यूड्स सर्वे में भारत और पाकिस्तान के लोगों की एक-दूसरे को लेकर सोच सामने आई है। सर्वे के मुताबिक, दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव और अविश्वास का असर आम लोगों की राय […]

Spread the love
Read More
Attack on Home Minister's convoy
International

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा हमला, बलूचिस्तान के गृह मंत्री के काफिले पर फायरिंग

Attack on Home Minister’s convoy: पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बलूचिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली बड़ी घटना सामने आई है। शुक्रवार को मस्तूंग जिले के खद कूचा इलाके में बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लांगो के काफिले को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया। हमलावरों ने अचानक काफिले पर गोलीबारी […]

Spread the love
Read More
India-Iran Relations
International

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान, पश्चिम एशिया पर भी होगी चर्चा

India-Iran Relations: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान सितंबर में भारत दौरे पर आएंगे। वह 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। ईरानी पक्ष ने पेजेश्कियान की भारत यात्रा की पुष्टि की है। इस वर्ष BRICS की अध्यक्षता भारत के पास है और राजधानी दिल्ली में […]

Spread the love
Read More