पुलिस पूरी तरह विफलः सरयू राय

Untitled 1 copy 1

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने लगातार दूसरे दिन शहर में हुई लूट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कल ज्वेलरी शॉप में लूट की घटना हुई और आज 30 लाख रुपये की लूट हो गई। इससे साफ पता चलता है कि पुलिस पूरी तरफ विफल है। पुलिस को इस बात का विश्लेषण करना चाहिए कि बिष्टुपुर जैसे पॉश इलाके में इस तरह की घटना घटी तो कैसे घटी। पुलिस का सूचना तंत्र क्या कर रहा था। जो खुफिया सूचना देने वाले लोग हैं, वो क्या कर रहे हैं।

भारी मात्रा में जो गोपनीय धनराशि इन सूचकों के लिए खर्च की जाती है, उसका क्या फायदा हुआ अगर पुलिस को सूचना ही नहीं मिल पा रही है। संबंधित थाना क्षेत्र में क्या चल रहा है। अगर थानों की पुलिस सक्रिय रहती तो इस तरह की घटनाएं नहीं होतीं। जितना ध्यान पुलिस हेलमेट चेकिंग में लगा रही है, उसका आधा भी अपराध नियंत्रण में लगाती तो ये वारदात होते ही नहीं। उन्होंने कहा कि लगातार दो वारदातों से शहर की जनता में आक्रोश बढ़ रहा है।

Spread the love

Jharkhand

खड़े ट्रक से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात भीषण हादसा, कार सवार तीन अन्य लोगों ने भी गंवाई जान रंजन कुमार सिंह   JharkhandNews :  झारखंड के जमशेदपुर जिले के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई। […]

Spread the love
Read More
Ranchi
Jharkhand

हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ और देश के सामान्य आपराधिक कानून के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि तलाक और महिला की किसी अन्य व्यक्ति से शादी हलाला प्रक्रिया के बाद यदि पहला पति उससे दोबारा निकाह करने से इनकार […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar Health Jharkhand

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

Patna: मोटापे और उससे जुड़े मेटाबॉलिक स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वजन कम करने के साथ-साथ लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव का असर बिहार […]

Spread the love
Read More