अयोध्या में सनसनी: खेत में युवती का अर्धनग्न शव, रेप के बाद हत्या की आशंका… गांव में दहशत

Ayodhya Cantt Police StationNayaLook

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र के पलिया शाहाबादी गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गए, जब गांव के बाहर खेत में एक युवती का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। शव देखते ही गांव में अफरातफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खेत में शव मिलने से मचा हड़कंप

गांव का ही एक किसान सुबह खेत की ओर जा रहा था, तभी उसकी नजर शव पर पड़ी। शव की पहचान होते ही उसने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। देखते ही देखते मौके पर गांव के लोग, परिजन और पुलिस इकट्ठा हो गए। शव की हालत देखकर स्पष्ट हो रहा था कि युवती की मौत सामान्य नहीं है।

गले में सलवार लिपटी, गला घोंटने की आशंका

बताया गया है कि युवती के शव की जांच में यह तथ्य सामने आया कि उसकी सलवार गले में लिपटी हुए थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) का मानना है कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं गांव के लोग दावा कर रहे हैं कि युवती के साथ पहले रेप किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया।

पुलिस और FSL टीम ने शुरू की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। खेत से मिट्टी व कपड़े और अन्य सामग्री को कब्जे में लेकर वैज्ञानिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत और बलात्कार की पुष्टि हो सकेगी।

परिजनों ने लगाया आरोप, प्रेमी पर दर्ज हुआ केस

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती के प्रेमी आलोक निषाद ने ही उसकी हत्या की है। आलोक निषाद इनायतनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज (FIR) कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने गठित की विशेष टीम

अपर पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम आरोपी आलोक निषाद के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

गांव में दहशत और गुस्से का माहौल

घटना के बाद गांव में दहशत और गुस्से का माहौल है। लोग इसे सामाजिक बदनामी और सुरक्षा के लिए खतरा मान रहे हैं। परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं और गांव के लोग भी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवती की मौत गला दबाकर हुए है या किसी अन्य तरीके से। साथ ही यह भी पता चलेगा कि युवती के साथ रेप हुआ था या नहीं।

पुलिस की अपील और आगे की कार्रवाई

बताया गया है कि पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच में सहयोग करें। अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाएगा।

Crime News Uttar Pradesh

साइबर फ्राड पर जागरूक करेगी कमिश्नरेट पुलिस

Green Gas मीटर अपडेट के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस लोगों से सावधान रहने के लिए किया अपील किसी भी अनजान कॉल आने पर क्लिक न करें- आईपीएस अधिकारी किरन यादव ए अहमद सौदागर Lucknow : साइबर फ्राड करने वाले शातिरों से आम जनता को बचाने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस जागरूकता […]

Read More
Ara:
homeslider Uttar Pradesh

छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Ara: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है। त्योहारों के समय ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दिल्ली और आनंद विहार से बिहार, बंगाल तथा पूर्वोत्तर के विभिन्न शहरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का […]

Read More
Varanasi
homeslider Uttar Pradesh

गंगा का जलस्तर थमा, लेकिन वाराणसी में बाढ़ की मुश्किलें बरकरार

Varanasi: गंगा के बढ़े जलस्तर से परेशान वाराणसी के तटवर्ती इलाकों के लोगों को फिलहाल थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गंगा का जलस्तर 69.33 मीटर पर स्थिर दर्ज किया गया। जलस्तर में फिलहाल बढ़ोतरी थमने […]

Read More