कुशीनगर में RSS नेता उत्कर्ष सिंह की फरसे, लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, आंख फोड़ी, कान भी काटे

Capture 1
  • समाजवादी पार्टी के समर्थक हैं चारो आरोपी
  • जबरिया जमीन कब्जा करना, दबंगई के दम पर लोगों की फसल काट लेना, पीढ़ियों से इलाके में हैं इनका आतंक

अजय पाठक

कुशीनगर । कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में शुक्रवार की शाम को खेत में पशु चराने के विवाद को लेकर दबंगों ने RSS के जिला सह संघ चालक के बेटे की घेर कर हत्या कर दी। पहले युवक को खेत में पीटा गया। जान बचाने को युवक भाग कर गांव में पहुंचा तो मनबढ़ों ने पीछा कर घर घेर लिया और फरसे और लाठी-डंडे से हमला कर मार डाला। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस के पहुंचने तक हत्यारोपी युवक का गला दबाकर बैठे रहे। यही नहीं, आरोपियों ने युवक की आंख फोड़ दी और कान काट डाले। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। चौथे की तलाश की जा रही है।

सेमरा गांव निवासी इंद्रजीत सिंह RSS के जिला सह संघ चालक हैं। शुक्रवार को वह कसया गए थे। उनके छोटे पुत्र और अखिल भारतीय गहरवार क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री उत्कर्ष सिंह (40) घर पर थे। शाम को किसी ने उन्हें खेत में पशुओं के चरने की सूचना दी। वह तत्काल खेत की ओर गए। खेत में पशुओं को चरते देख पास में झोपड़ी डालकर रहने वाले परिवार से इस पर एतराज जताया। इसे लेकर बहस हुई, जो मारपीट में बदल गई। इंद्रजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव के ही कन्हई यादव के चार बेटे वहां झोपड़ी डालकर रहते हैं। पशु उन्हीं की थे। चारों ने मिलकर उत्कर्ष पर हमला कर दिया। वह जान बचाने के लिए भागे तो पीछे से चारों ने फरसे और लाठी-डंडे लेकर दौड़ा लिया। गांव में घेर लिया और सिर, चेहरे, आंख और शरीर पर कई जगह गंभीर वार कर दिए। उत्कर्ष के जमीन गिर जाने के बाद भी चारों उनका गला दबाकर बैठे रहे। मौके पर पुलिस पहुंची तो चारों आरोपी वहीं मौजूद थे।

पुलिस ने गंभीर हालत में उत्कर्ष को मेडिकल कॉलेज पडरौना पहुंचाया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। चौथा फरार हो गया। सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों के बयान लिए। फॉरेंसिक टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। इंद्रजीत सिंह ने इस मामले में सच्चिदानंद यादव, श्रीनिवास यादव, देवेन्द्र यादव व ज्ञान यादव पुत्रगण कल्हई यादव के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More