आगरा में तैनात SDM राजेश की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

esadaema rajasha kamara
  • मौत होने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अफसरों में शोक की लहर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। आगरा जिले में 2018 बैच के पीसीएस अफसर (SDM) राजेश जायसवाल अपनी कार कहीं जा रहे थे कि शुक्रवार सुबह आगरा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार से आ रहे वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में SDM राजेश जायसवाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक एसडीएम राजेश जायसवाल अपनी क्रेटा कार से लखनऊ से आगरा वापस लौट रहे थे कि जैसे ही वह इटावा जिले के के पास आगरा एक्सप्रेस वे पर पहुंचे कि तेज रफ्तार से आ रही वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में एसडीएम बुरी तरह से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वर्ष 2018 बैच के अधिकारी राजेश जायसवाल किरावली में एसडीएम के पद पर तैनात थे और वर्तमान में कलक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट का चार्ज संभाले हुए थे।
बताते चलें कि राजेश जायसवाल मूल रूप से जनपद देवरिया के निवासी थे और वह मैनपुरी जिले में भी एसडीएम रह चुके थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ने मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

SDM  की मौत पर प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर

हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार संतोष राजौरिया और इंस्पेक्टर महाराज सिंह भाटी सैफई अस्पताल पहुंच गए। उधर इस दुखद हादसे की जानकारी जब आगरा में लगी, तो प्रशासनिक अफसरों में शोक की लहर दौड़ गई।

Spread the love

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

वाह डॉक्टर साहब ! बाएं पैर की जगह दाएं का कर दिया ऑपरेशन

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि जिस बुजुर्ग महिला के बाएं घुटने में परेशानी थी, डॉक्टरों ने गलती से उसके दाएं घुटने का ऑपरेशन कर दिया। मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग और पुलिस से किए […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में अब एक महिला की बेरहमी से हत्या

पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है पद्मिनी खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते 16 सितंबर 2026 को हत्या कर बक्से में भरकर फेंकी गई लाश का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि बुधवार देर […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: नौ मौतों के बाद खुली लापरवाही की परतें

Greater Noida : यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात स्लीपर बस में लगी भीषण आग ने नौ  यात्रियों की जान ले ली। हादसे के वक्त बस में करीब 35 यात्री सवार थे। आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी […]

Spread the love
Read More