फेल पुलिस: मासूम छात्र को बचा न सकी खाकी

  • घर से शौच के लिए निकले मासूम छात्र की हत्या
  • इससे पहले भी कई घटनाओं में भी लापरवाही की पोल खुल चुकी है,

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गुडंबा क्षेत्र स्थित सादामऊ गांव निवासी आठ वर्षीय मासूम वीरू को हत्यारों ने ने बेरहमी से मार डाला और पुलिस व क्राइम ब्रांच सुराग तलाश करती रह गई। यह पहला मामला नहीं है जब अपराधियों को पकड़ने में पुलिस व क्राइम ब्रांच फेल साबित हुई। इससे पहले भी कई मामलों में यह गठजोड़ अपराधियों का पता लगाने में नाकाम रहा। राजधानी लखनऊ में हो रहीं घटनाएं पुलिस के गिरते इक़बाल की नजीर है। क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीमों ने ऐसी ही कई घटनाओं में में कथित तौर पर पूरी ताक़त झोंक दी, लेकिन हत्यारे बेनकाब हुए, लेकिन मासूम या फिर किसी की जान चली जाने के बाद।
गुडंबा क्षेत्र स्थित सादामऊ गांव निवासी आठ वर्षीय मासूम छात्र वीरू को हत्यारों ने मौत की नींद सुला दिया और पुलिस व क्राइम ब्रांच हत्यारों को तलाशने का ढोल पीटते रहे।

ये भी पढ़े

सूदखोरों का आतंक : परेशान होकर हैंडलूम कारोबारी दंपति ने मासूम बेटे के साथ दी जान

इस घटना से साफ है कि अपराधियों की रणनीति के आगे पुलिस की योजनाएं बौनी साबित हो रही है। मासूम छात्र की जान बचाने में नाकाम साबित हुई क्राइम ब्रांच व पुलिस के सामने अभी भी कई मामलों में हत्यारों को पकड़ने की चुनौती है। गौर करें तो दो नवंबर 2010 को इसी थाना क्षेत्र स्थित अतरौली गांव निवासी सात वर्षीय गौरव को अगवा कर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस की बेहद लापरवाही सामने आई थी। वर्ष 2012 में अलीगंज क्षेत्र निवासी 10 वर्षीय हिमांशु का बदमाशों ने अगवा किया। घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज तो कर लिया था, लेकिन मासूम हिमांशु को बचा नहीं सकी। यह तो महज बानगी भर है इससे पहले भी कई घटनाओं में पुलिस की विफलता सामने आ चुकी हैं।

ये भी पढ़े

दरिंदगी की इंतहा: गुमशुदगी दर्ज कर हाथ पर हाथ धरे बैठी रही गुडंबा पुलिस

Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More
Uttar Pradesh

लखनऊ: कोर्ट और एलडीए की लिखापढ़ी में उलझा मकान विवाद, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र स्थित जानकीपुरम सेक्टर-सी में एक मकान विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामला कोर्ट और एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के बीच उलझा हुआ है, वहीं पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। पीड़िता किरण का आरोप है कि वह पिछले 9 महीनों से विकास […]

Read More