खूनी बेटा: सोते समय पिता को फावड़े से काटकर की हत्या

hatya NayaLook
  • खर्च के लिए पैसे न मिलने पर दिया घटना को अंजाम
  • कातिल बेटा पुलिस हिरासत में
  • प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में अपराधियों से ज्यादा अपनों से डर सता रहा है। कोई जमीन की लालच में तो कोई खर्च के लिए पैसे न मिलने पर अपने ही खून के रिश्ते को मौत की नींद सुला दे रहे हैं। प्रतापगढ़ जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने सोमवार की देर रात सोते अपने पिता पर फावड़े से ताबड़तोड़ वारकर मौत की नींद सुला दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे खुनी बेटे को दबोच लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र स्थित बटौआ गांव निवासी 50 वर्षीय विनोद कुमार मिश्रा रोज की तरह सोमवार शाम खाना खाने के बाद अपने घर के बरामदे में तख्त पर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि देर रात करीब दो बजे उनका छोटा बेटा सिद्धार्थ मिश्रा पिता के पास पहुंचा और बिना कुछ सोचे समझे फावड़े से वारकर काट डाला। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ पिता से कुछ रूपए मांगा था न मिलने पर नाराज होकर गुस्से में आ गया और मौत के घाट उतार दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल विनोद कुमार मिश्रा को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय घटना स्थल का जायजा लेने के बाद घरवालों से घटना की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर नंदलाल सिंह के मुताबिक आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Spread the love

Caroline Leavitt Resigns
homeslider Uttar Pradesh

ट्रंप की भरोसेमंद सहयोगी कैरोलिन लेविट का इस्तीफा, जानें क्यों छोड़ा व्हाइट हाउस

Caroline Leavitt Resigns: ट्रंप की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, परिवार को समय देने के लिए लिया बड़ा फैसला Caroline Leavitt Resigns : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट इसी महीने अपने पद से इस्तीफा देने जा रही हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को उनके पद छोड़ने की जानकारी […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider Uttar Pradesh

अरुणाचल प्रदेश में तनाव की खबरों के बीच चीन बोला- भारत के साथ संपर्क जारी

Arunachal Pradesh LAC Tension: अरुणाचल में तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- सीमा पर हालात सामान्य Arunachal Pradesh LAC Tension : अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास भारत और चीन के बीच सैन्य गतिविधियों को लेकर सामने आ रही खबरों के बीच चीन ने स्थिति पर अपना पक्ष […]

Spread the love
Read More
Business Delhi Uttar Pradesh

Thar-Scorpio खरीदने का शानदार मौका! Mahindra SUV पर 1.25 लाख तक का फायदा

Mahindra SUV Discount: Scorpio-N, Thar Roxx और Thar पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, जानें अगस्त 2026 के ऑफर्स Mahindra SUV Discount : अगर आप अगस्त 2026 में नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो महिंद्रा की गाड़ियों पर मिल रहे मौजूदा ऑफर्स आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। कंपनी की SUV रेंज के […]

Spread the love
Read More