आजमगढ़: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश शंकर हुआ ढेर

c91f9f8e fbd9 474a 9e1c 4d6eb8509fc3
  • लूट के हत्या जैसी संगीन वारदातों के मामले चल रहा था फरार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी STF  ने शनिवार सुबह एक लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। इसके पहले खूंखार बदमाश ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह वहीं ढेर हो गया। पुलिस इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से एक कार्बाइन, नाइन एमएम की पिस्टल, एक खुखरी व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। वर्ष 11 में मऊ जिले के दोहरीघाट क्षेत्र में लूट के दौरान विंध्याचल पांडेय नाम के व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर शव गायब कर दिया था। वर्ष 2024 में महाराजगंज निवासी शैलेन्द्र सिंह को अगवा कर वाहन लूट के उसकी बेरहमी से हत्या कर धड़ से सिर गायब कर दिया था।

आतंक का पर्याय बने आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र स्थित हाजीपुर गांव निवासी कुख्यात बदमाश शंकर कन्नौजिया पुत्र लालचन्द्र कन्नौजिया की तलाश में रौनापार सहित जिले के थानों की पुलिस जुटी हुई थी, लेकिन वह हाथ नहीं लग रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने शंकर कनौजिया पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। एसटीएफ के अधिकारी के मुताबिक शनिवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि खूंखार इनामी बदमाश शंकर कन्नौजिया आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में अपने कुछ साथियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में मंडरा रहा है।

इस सूचना पर STF टीम और स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीमें उसे पकड़ने के लिए जैसे ही घेरेबंदी की कि तभी इनामी बदमाश शंकर पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। अपना बचाव करते हुए पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की, जिससे गोली लगने से शंकर कन्नौजिया जख्मी होकर गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। STF  के अफसर अमिताभ यश ने बताया कि मारा गया शंकर कन्नौजिया शातिर किस्म का अपराधी था और उसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस को मौके से एक कार्बाइन, नाइन एमएम की पिस्टल व खुखरी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि मारे गए बदमाश शंकर कन्नौजिया के खिलाफ पूर्व में कई संगीन मुकदमा दर्ज था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Hindi Journalism Day
Purvanchal

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सम्मानित हुए सिद्घार्थनगर के दिग्गज पत्रकार सगीर

Hindi Journalism Day हिंदो पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सिद्धार्थनगर जिले के बांसी स्थित एक होटल में आयोजित भव्य सेमिनार में स्वतंत्र पत्रकार एवं जेएसआई स्कूल पचपेड़वा, बलरामपुर के फाउंडर  व प्रबंधक सग़ीर ए खाकसार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ये भी पढ़े कानपुर में अनोखा पेट्रोल पंप! […]

Spread the love
Read More
Municipal Council
Purvanchal

नगर पालिका की पहल, हर घर तक पहुंचेंगे डस्टबिन

स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए नौतनवां में अभियान तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी Municipal Council नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नौतनवां नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता अभियान को नई गति देने की पहल की है। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने जलकल परिसर में कर्मचारियों के साथ बैठक कर […]

Spread the love
Read More
journalism day
Purvanchal

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर गोरखपुर में गोष्ठी, पत्रकारिता की विश्वसनीयता पर जोर

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गोजये ने किया गोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता को अन्य स्तंभों से दूरी बनानी होगी: प्रो. अशोक सोशल मीडिया के फैलाव ने पारंपरिक मीडिया का दायरा संकुचित किया: डॉ हर्ष सोशल मीडिया ने विश्वसनीयता का संकट बढ़ाया: प्रो. धर्मव्रत सोशल मीडिया ने पत्रकारिता को बड़ी क्षति पहुंचाई: डॉ. त्रिपाठी पत्रकारिता को अपना […]

Spread the love
Read More