सड़क पर जाम लगाने वाले डग्गामार वाहनों के खिलाफ चिनहट पुलिस ने चलाया अभियान

IMG 20250806 WA0023
  • बिना दस्तावेज सड़क पर दौड़ रही 25 डग्गामार वाहनों को किया सीज, बाकी को खदेडा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के कमता चौराहे और आसपास लंबी कतार ल खड़े होने वाले डग्गामार वाहनों के कारण आए दिन लग रहे जाम को लेकर पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश पर एसीपी विभूतिखंड विनय द्विवेदी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने बुधवार को अवैध रूप से चल रही डग्गामार बसों व टैक्सियों के खिलाफ अभियान चलाया।

लंबी कतार लगाए डग्गामार चालकों से वाहन के कागजात मांगे तो नहीं दिखा पाए। इस पुलिस ने 25 डग्गामार बसों और टैक्सियों को सीज कर थाने पहुंचाया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक इन चलते रोडवेज बसों या फिर अन्य वाहनों के आने-जाने के लिए दिक्कत होती रहती थी।

फिलहाल इन डग्गामार वाहनों के हटने के बाद लोगों को जाम से राहत मिली। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। इस दौरान एसीपी विभूतिखंड विनय द्विवेदी, इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा, अतिरिक्त इंस्पेक्टर अमित सिंह, एस एस आई मनोज कुमार सहित भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ अवध बस स्टेशन व उसके सामने कमता चौराहे पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ चेकिंग कर अवैध रूप से सड़क पर दौड़ रही 25 वाहनों को सीज किया।

इस दौरान वहां पर अवैध रूप से खड़े मोटर कैब और कुछ निजी बसों को हटाया गया। वहीं सड़क घेर कर खड़े ऑटो और ई-रिक्शा को हटाते हुए वहां दोबारा खड़ा न होने की हिदायत दी गई। इन वाहनों के यहां खड़े होने से जाम की स्थित बनती थी। अवध बस स्टेशन से निकलने और अंदर जाने वाली बसों को भी समस्या होती थी।

Spread the love

Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More