एटीएस को मिली कामयाबी: राष्ट्र विरोधी साजिश रचने वाले अजमल और उसामा गिरफ्तार

azmal shekh
  • सरकार को गिराकर शरई काननू लागू करने की रच रहे थे षड्यंत्र

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। भारत माता के टुकड़े करने की क्यों तैयारी है, देश के गद्दारों से कह दो धरती जान से प्यारी है यूपी एटीएस के हत्थे चढ़े अजमल अली और डॉ उसामा माज के करतूत शायर मंजर भोपाली द्वारा पढ़ी गई यह देशभक्ति गीत दोनों पर सटीक बैठ रही है। यहां रहकर दोनों आरोपी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त और सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने की साजिश रच रहे थे। अजमल अली अमरोहा जिले के नौ गवा थाना क्षेत्र स्थित देहरा गांव और डॉ उसामा माज दरगाह बदलापुर ठाणे महाराष्ट्र का रहने वाला है। शातिराना दिमाग वाले दोनों आरोपी मिलकर राष्ट्र और देश की सरकार गिराने और देश में इस्लामी कानून लागू करने की साजिश रच रहे थे।

एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश के मुताबिक यूपी एटीएस को सूचना मिली थी कि रिवाइविंग इस्लाम ग्रुप नाम सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर कई पाकिस्तानी व्यक्तियों के संपर्क में थे। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए करीब चार सौ पाकिस्तानी लोगों व तीन एडमिन शामिल हैं। इसके जरिए राष्ट्रविरोधी गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इस ग्रुप से जुड़ा एक मोबाइल नंबर यूपी के अमरोहा जिले का पाया गया, जिसका इस्तेमाल अजमल अली कर रहा था। यूपी एटीएस ने अजमल को लखनऊ बुलाकर पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी अजमल ने अपना जुर्म इक़बाल किया कि वह इस ग्रुप के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई पाकिस्तानी व्यक्तियों के संपर्क में था और गैर-मुस्लिमों के प्रति कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रहा था। अजमल ने यह भी खुलासा किया कि वह डॉ. उसामा माज शेख को अपना मेंटॉर मानता था, जो इंस्टाग्राम और सिग्नल ऐप के माध्यम से भारत विरोधी बातें करता था। डॉ. उसामा के साथ वह भारत की चुनी हुई सरकार को गिराने और शरिया कानून लागू करने की साजिश रच रहा था। इसके आधार पर बीते 1 अगस्त को एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। एटीएस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

सिलेंडर
Central UP homeslider

बड़े मंगल के भंडारों पर दिखा महंगे सिलेंडर का असर

जगह जगह लगने वाले भंडारों की संख्या हुई सीमित लखनऊ। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर लगने वाले भंडारों की संख्या काफी सीमित हो गई। गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी की वजह से पहले बड़े मंगल पर बीते वर्षों की अपेक्षा भंडारों की संख्या काफी कम दिखाई पड़ी। बड़ी महंगाई के बाद भी […]

Read More
बंगाल
Central UP

बंगाल और असम की जीत पर व्यापारियों ने बांटी मिठाई

संदीप बंसल और अन्य पदाधिकारियों ने एक दूसरे को दी बधाई लखनऊ।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने देश के पश्चिम बंगाल और असम राज्य में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण किया। व्यापारियों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष […]

Read More
स्कॉलर्स होम
Central UP Education

स्कॉलर्स होम के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

नियति सक्सेना ने 99% अंक प्राप्त कर रचा इतिहास लखनऊ। गोमती नगर स्थित स्कॉलर्स होम स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ICSE तथा ISC. 2026 के बोर्ड परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराकर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया। स्कॉलर्स होम स्कूल में कक्षा 10वीं एवं […]

Read More