भंडाफोड़: लखनऊ के बाद अब अलीगढ़ में पकड़ी गई अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री

Aligarh Gun scaled
  • मौके से तीन तस्कर दबोचे गए
  • भारी मात्रा में अवैध तमंचा व उपकरण बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी में अवैध असलहा बनाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। हाल ही में मलिहाबाद और रहिमाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध असलहा बनाने का खुलासा किया था। इस मामले में एसटीएफ और जांच एजेंसियां जांच-पड़ताल कर रही थी कि अब राज्य की एसटीएफ टीम ने अलीगढ़ जिले के क्वार्सी थाना क्षेत्र में काफी दिनों से एक मकान में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ टीम ने मौके से तीन तस्करों दबोचा है। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में अवैध असलहा व असलहा बनाने का उपकरण बरामद हुए हैं।

एसटीएफ के अधिकारी अमिताभ यश ने बताया कि उन्हें मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अलीगढ़ जिले के क्वार्सी थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में काफी दिनों अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री चल रही है। उन्होंने कहा कि पुख्ता खबर होने के बाद एसटीएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर छापेमारी की।

पुलिस को मौके से अरशद पुत्र हसरत, बबलू पुत्र हाशिम व मनोज पुत्र किशन को धरदबोचा। बताया जा रहा है कि पकड़े गए तीनों आरोपी छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में अवैध असलहा बना रहे थे। एसटीएफ टीम को मौके से अधबने अवैध असलहा व बने हुए असलहे व असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।

Spread the love

UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
BJP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP का UP अष्टक और हरीश की महत्ता

BJP के राष्ट्रीय संगठन में यूपी अष्टक निर्मित हुआ है। इस अष्टक में हरीश द्विवेदी अब तक सबसे बड़े चेहरे के रूप में स्थापित दिख रहे हैं। यह महत्ता स्वयं में अनगिनत संदेश प्रसारित कर रही है। यह लिखने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि भाजपा संगठन में हरीश द्विवेदी का कद आज एक सामान्य सांसद […]

Spread the love
Read More