गोमतीनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: चेन लुटेरों के गिरोह का पर्दाफाश

Gomti Nagar Thana
  • तीन लुटेरे गिरफ्तार, पकड़े गए गिरोह में नाबालिग शामिल
  • पुलिस को इनके पास से भारी मात्रा लूट की चेन व घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गोमतीनगर पुलिस और पूर्वी जोन की सर्विलांस व क्राइम की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में काफी दिनों से आतंक का पर्याय बन चेन लुटेरों के गिरोह का पर्दाफाश कर तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में एक नाबालिग शामिल है। पुलिस को इनके पास से भारी मात्रा में लूट की चेन व घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक 11 जून को गोमतीनगर क्षेत्र में रहने वाली गरिमा राय से सरेराह चेन लूट की घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर गोमतीनगर, पूर्वी जोन की सर्विलांस व क्राइम टीम को लुटेरों की खोज में लगाया गया।

पुलिस की टीमें जांच-पड़ताल कर रही थी कि इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि एक ऐसा गिरोह है जो एक नाबालिग लड़के से राह चलती महिलाओं के गले से चेन लूटकर फुर्र हो जाते हैं। इस सूचना पर गोमतीनगर पुलिस और पूर्वी जोन की सर्विलांस व क्राइम टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक बाइक सवार तीन लड़के किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

इस सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हुई और तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक पर सवार लड़कों को रूकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखते ही वे भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों ने गोमतीनगर क्षेत्र स्थित खरगापुर निवासी विमल रावत व ग्वारी निवासी सिद्धार्थ यादव बताया। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में एक लुटेरा नाबालिग है। डीसीपी पूर्वी के मुताबिक पूछताछ में विमल और सिद्धार्थ ने बताया कि चेन लूट की घटना को अंजाम नाबालिग देता।

यह भी बताया कि इससे पहले भी कई घटनाओं में जेल जा चुके हैं और जेल से छूटने के बाद फिर संगठित गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Spread the love

Mafia
Crime News homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

शाइस्ता परवीन बेटे के अंतिम दर्शन करने पहुंची थी? पुलिस ने दिया बड़ा जवाब

Mafia अतीक अहमद की पत्नी और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शाइस्ता परवीन एक बार फिर चर्चा में है। अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए हटवा गांव लाया गया। इस दौरान यह चर्चा तेजी से फैल गई कि शाइस्ता परवीन बुर्के […]

Spread the love
Read More
BSP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

UP की राजनीति को बड़ा झटका: BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

BSP उत्तर प्रदेश की राजनीति से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक और बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन […]

Spread the love
Read More
SP
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

विधान मंडल सत्र में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे सपा विधायक: अखिलेश

SP विधानमंडल दल की बैठक में लिया फैसला लखनऊ। समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल की बैठक रविवार को समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया सभागार में हुई। विधानमंडल दल की बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की। बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के […]

Spread the love
Read More