वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष की हत्या कर शव नहर में फेंका

boat accident
  • किसी के पास रूपए लेने के लिए निकले थे
  • पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को लिया हिरासत में
  • मुजफ्फरनगर जिले में हुई घटना का मामला

लखनऊ। सूबे में बेखौफ बदमाशों का आतंक थम नहीं रहा है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच भी नहीं पाई थी कि अब मुजफ्फरनगर जिले में भरतिया कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय अखिल भारतीय वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष नवीन मित्तल की हत्या कर हत्यारों ने शव को नहर में फेंक दिया।

बताया जा रहा है कि नवीन किसी के पास ढाई लाख रुपए लेने के लिए गए थे और वहीं से लापता हो गए। गायब होने की खबर मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गई।

इस मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार नई मंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय नवीन मित्तल के पास वोडाफोन की एजेंसी और आटा चक्की का कारोबार है।

बताया जा रहा है कि वह वोडाफोन की एजेंसी से संबंधित रूपए लेने के लिए शाम करीब आठ निकलते थे और वापस करीब दस बजे लौटते थे।

रोज की तरह वह सोमवार को भी वसूली पर गए थे लेकिन वापस नहीं आए तो उनके बेटे ने खोजने के लिए मोबाइल का लोकेशन पता करा तो पचैंडा रोड सालासर बालाजी मंदिर के पास जाने पर मोबाईल तो मिला लेकिन नवीन नहीं मिले। इसके बाद परिजनों ने नई मंडी कोतवाली में सुचना दी। पत्नी अलका ने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि नवीन मित्तल को सोमवार रात गांधीनगर निवासी दुकानदार नमन जिंदल ने सवा दो लाख रुपये लौटाने के बहाने बुलाया। आरोपी ने अपनी कार में नवीन को बैठाकर शराब पिलाई। इसी दौरान पैसों को लेकर दोनों में विवाद हो गया, जिसके बाद नमन और उसके नौकर आतिश ने मिलकर नवीन की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Srinivasa Mangapuram
Entertainment Uttar Pradesh

महेश बाबू के भांजे जया कृष्णा की डेब्यू फिल्म OTT पर रिलीज

महेश बाबू के भांजे जया कृष्णा की डेब्यू फिल्म Srinivasa Mangapuram OTT Release: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के भांजे जया कृष्णा ने फिल्म ‘श्रीनिवास मंगापुरम’ से बतौर लीड एक्टर अपना डेब्यू किया है। अजय भूपति के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जया कृष्णा के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी […]

Spread the love
Read More
Gomti Nagar
Crime News Uttar Pradesh

सिलसिलेवार गोलियों की बौछार कर मानव वाजपेई ने दिनदहाड़े फैलाई सनसनी

यह कैसा अतिसुरक्षित क्षेत्र ए अहमद सौदागर Gomti Nagar double murder case: अतिसुरक्षित समझे जाने वाले गोमतीनगर थाने से कुछ दूरी पर स्थित मिठाई वाला चौराहा और हुसड़िया चौराहे पर गुरुवार को दिनदहाड़े हुई सनसनी फैल गई। आसपास में मौजूद लोग दोहरे हत्याकांड और खुदकुशी किए जाने की जानकारी पाकर लोग सहम गए। पति मानव […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल ने डॉ बी.आर.अंबेडकर महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं से किया प्रेरक संवाद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  20 अगस्त 2026, डॉ. बी.आर. अंबेडकर महाविद्यालय में जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोंगरवाल ने छात्र-छात्राओं से प्रेरक संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षणिक उन्नति, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर कैरियर निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। संवाद में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक […]

Spread the love
Read More