समर कैंप में स्वस्थ मनोरंजन के साथ जीवन कौशल का आनंद ले रहे बच्चे

WhatsApp Image 2025 05 23 at 4.47.53 PM

– स्कूलों में चल रहा समर कैंप, खेल खेल में हूनरमंद बन रहे परिषदीय स्कूलों के बच्चे

महराजगंज जनपद; के घुघली ब्लाक के 19 उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा 32 कंपोजिट विद्यालयों में खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पाण्डेय के देखरेख में समर कैंप का आयोजन सफलतापूर्वक पूरे जोश के साथ चल रहा है। इन कैंपाें में विद्यार्थी योगाभ्यास, तो कहीं पेंटिंग, कबड्डी व खो-खो जैसे स्वस्थ मनोरंजक खेलों में अपनाञ हुनर दिखा रहे हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पाण्डेय ने बताया कि घुघली ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालष बिरैचा में समर कैंप के दौरान योगा, खो-खो, फुटबाल इत्यादि की गतिविधियां करवाई गईं। प्रभारी प्रधानाध्यापक अश्वनी पटेल के द्वारा खेल व योगा के प्रभाव के बारे में प्रकाश डाला गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं अभिभावक एवं समर कैंप शिक्षक, शिक्षामित्र आशुतोष दूबे, भूरेलाल, एआरपी डाॅ धनंजय मणि त्रिपाठी,अतुल कुमार मिश्र, यशवीर कृष्ण त्रिपाठी आदि शिक्षक उपस्थित रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिलकवनिया में प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश कन्नौजिया के नेतृत्व में समर कैप का आयोजन किया गया है।उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया में बच्चों को समर्पित कैंप के दौरान विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही हैं।

घुघली ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बरवा खुर्द में आयोजित समर कैंप में बच्चों ने योग व व्यायाम का अभ्यास किया। इसके पश्चात समर कैंप में म्यूजिकल चेयर, योग एवं व्यायाम के साथ लूडो, कैरम, क्रिकेट, खोखो, वाॅलीबाॅल आदि खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। समर कैंप में नामांकित सभी बच्चे उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विमलेश गुप्ता ने बताया कि यह समर कैंप 21 मई से प्रारंभ हुआ है, जो 15 जून तक सुबह सात से सुबह 10 बजे तक चलेगा। कैंप का मुख्य उद्देश्य छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों को रचनात्मक शैक्षिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है। इस मौके पर शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मीपुर देऊरवा में बच्चों ने समर कैंप के दौरान योगाभ्यास के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में प्रतिभाग किया। कंपोजिट विद्यालय पचरूखिया में प्रधानाध्यापक पवन पटेल ने बच्चों को विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों के माध्यम से समर कैंप के महत् के बारे में विस्तार से बताया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बारी गांव में प्रधानाध्यापक राजेश उपाध्याय के नेतृत्व में शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों ने समर में विभिन्न प्रकार के खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उत्साहपूर्ण माहौल में योगाभ्यास, पेंटिंग आदि कराया। कंपोजिट विद्यालय करमही में संजय मणि त्रिपाठी के मार्गदर्शन में समर कैंप का आयोजन सफलतापूर्वक चल रहा है।

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है समर कैंप : चन्द्र भूषण पाण्डेय

महराजगंज जनपद के घुघली ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों में चल रहे समर कैंप के बारे में खंड शिक्षा अधिकारी चन्द्र भूषण पाण्डेय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार घुघली ब्लाक के 19 उच्च प्राथमिक विद्यालयों, 32 कंपोजिट विद्यालयों सहित कुल 51 विद्यालयों में समर कैंप में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से शैक्षणिक, शारीरिक व रचनात्मक गतिविधियों को शामिल किया गया है। जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कैलीग्राफी, कोडिंग, शूटिंग, मार्शल आर्ट, स्किल्स फॉर लाइफ और कुकिंग विदआउट फायर जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। वहीं क्रिकेट, बैडमिंटन, स्केटिंग, स्विमिंग व फुटबॉल के माध्यम से विद्यार्थियों के शारीरिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

शूटिंग और मार्शल आर्ट जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी और लक्ष्य केंद्रित बनाना सिखा रही हैं, जबकि पर्सनैलिटी ग्रूमिंग के माध्यम से उनका आत्मविकास किया जा रहा है। इसके लिए स्व प्रेरित शिक्षकों का समूह, शिक्षामित्र, अनुदेशक और समाज के जागरूक लोगों का सहयोग निरंतर मिल रहा है।

READ MORE

मोनाको डायमंड लीग में सर्वेश कुशारे तीसरे स्थान पर

एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत, शव गोमती नदी में उतराता मिला, इलाके में फैली सनसनी

भाजपा सरकार पर भड़क उठीं अनुराधा पौडवाल

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 80 गांवों के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, DM को चेतावनी

Lucknow: उत्कर्ष लोक सेवा संस्थान की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने सुनवाई की। अदालत ने मामले में संबंधित उप जिलाधिकारियों को भी अगली सुनवाई पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी। पांच वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur
Uttar Pradesh

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान- मुख्यमंत्री

गोरखपुर में लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं करीब 150 लोगों की समस्याएं मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तत्परता और संवेदनशीलता से कराएं समस्याओं का निराकरण उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन, बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन […]

Spread the love
Read More
Delhi Sports Uttar Pradesh

चीन को पछाड़ भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: चीन को हराकर भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड, तीरंदाजी में रचा इतिहास New Delhi :  एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर भारत की झोली में सातवां स्वर्ण पदक डाल दिया। चिखिता तनीप्रथी, प्रितिका प्रदीप और ज्योति […]

Spread the love
Read More