महाकुंभ  इस्कॉन के शिविर में लगी भीषण आग, 22 टेंट जलकर हुए खाक

महाकुंभ नगर । महाकुम्भ नगर के सेक्टर 18 में स्थित इस्कॉन के शिविर में शुक्रवार सुबह आग लग गयी। इस आग की लपटों ने करीब 20 -22 टेंट को जलाकर राख कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि सेक्टर-18 स्थित इस्कॉन के शिविर में सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। तत्काल कदम उठाते हुए दमकल केंद्र से 12 गाड़ियां रवाना की गईं और करीब आधा घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि 20 से 22 टेंट जलकर खाक हो गए हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि हवा तेज होने के कारण पास के अतुलेश्वर धाम और देवी संपत्ति के कुछ शिविर भी आग की चपेट में आ गए। शर्मा ने बताया कि इस्कॉन के शिविर में हर टेंट में एसी, ब्लोअर और हीटर लगे थे, संभवतः शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी। उन्होंने बताया कि हालांकि, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। महाकुंभ में इस्कॉन का शिविर अदाणी समूह के सहयोग से वृहद स्तर पर भंडारा संचालित किए जाने के लिए सुर्खियों में है।

महाकुंभ में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व 19 जनवरी को मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से आग लगी थी जिसमें 12 से अधिक शिविर जलकर खाक हो गए थे। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। इसके बाद, 25 जनवरी को महाकुंभ नगर के सेक्टर-दो में एक कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी और इसकी चपेट में एक दूसरी कार भी आकर जल गई थी। राहत की बात रही कि इस घटना में भी कोई जनहानि नहीं हुई। प्रयागराज में 13 जनवरी से प्रारंभ हुआ महाकुंभ मेला 26 फरवरी जारी रहेगा। (BNE )

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

भाजपा की डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन हो गए फेल: अखिलेश यादव

अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार की भाजपा सरकार में भरमार नया लुक संवाददाता लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार और संसाधनों की लूट चरम पर है। […]

Read More
Delhi homeslider Raj Dharm UP

राज्यसभा में संजय सिंह का केंद्र पर हमला: ‘विकसित भारत के विजन में गांवों की जगह कहां?

लखनऊ/नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को राज्यसभा में ग्रामीण विकास के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सरकार “विकसित भारत” की बात करती है तो देश को यह जानने का अधिकार है कि उसके विजन में गांवों की जगह […]

Read More