मानहानि मामलाः उच्च न्यायालय ने आतिशी को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को मानहानि मामले में मुख्यमंत्री आतिशी को नोटिस जारी किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश के मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता प्रवीण शंकर की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश विकास महाजन ने कहा कि याचिकाकर्ता की दलील सुनने से लगता है कि मामले को सुनने की जरूरत है। अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी। कपूर ने आतिशी के खिलाफ दायर मानहानि के मामले के निचली अदालत द्वारा के रद्द किये जाने के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। इससे पहले 28 जनवरी को राउज एवेन्यू कोर्ट ने मानहानि के मामले को खारिज कर दिया था। अदालत ने उस समय कहा था कि आम आदमी पार्टी (AAP) नेता की टिप्पणी विपक्षी पार्टी के खिलाफ की गई थी, न कि संगठन के व्यक्तिगत सदस्यों के खिलाफ।

कपूर ने न्यायालय के फैसले पर कहा कि आज हमारे मामले में सत्यमेव जयते की फिर से पुष्टि हुई है। जब हमने दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री और तत्कालीन मंत्री आतिशी के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था, तो मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने सावधानीपूर्वक इसकी जांच की और फैसला सुनाया कि यह मामला आतिशी पर लागू होता है, लेकिन मुख्यमंत्री पर नहीं। हमने इसे कानूनी रूप से स्वीकार कर लिया और इसे चुनौती नहीं दी। बाद में हमने मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दायर किया…अब न्यायालय ने मेरी अर्जी स्वीकार कर ली है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान आतिशी ने दावा किया था कि भाजपा ने उनके एक सहयोगी के जरिए उनसे संपर्क किया और उनसे भाजपा में शामिल होने को कहा। ऐसा न करने पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्रवाई की धमकी दी थी। (वार्ता)

Delhi homeslider

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: SC/ST कब्जे का नियमितीकरण संभव

लेकिन कोई सामान्य छूट नहीं लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि कुछ विशिष्ट परिस्थितियों में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय के लोगों द्वारा निजी भूमि पर किया गया कब्जा कानून के तहत नियमित किया जा सकता है। हालांकि अदालत ने यह भी साफ कर दिया कि […]

Read More
Delhi homeslider National

मौसम अपडेट: अब सताएगी गर्मी, कई सूबे में तेजी से बढ़त का अनुमान

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पांच राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश की गतिविधियों से कुछ क्षेत्रों में तापमान में […]

Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली से बड़ी खबर: JNU में पुलिस-छात्रों के बीच झड़प, 25 पुलिसकर्मी घायल

JNU ‘लांग मार्च’ पर टकराव: गेट पर रोके जाने के बाद पुलिस-छात्रों में धक्का-मुक्की नया लुक ब्यूरो देश की राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर सुर्खियों में है। कैंपस में हुई झड़प के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोक-झोंक हिंसक रूप ले बैठी। हालात इतने बिगड़ गए कि लाठियां […]

Read More