महाकुंभ-2025 : मौनी अमावस्या के लिए तैयार स्वास्थ्य महकमा : ब्रजेश पाठक

  • एक हजार से अधिक मेडिकल वॉलिंटियर्स मेला क्षेत्र में उतारे, डिप्टी सीएम ने दी जानकारी

लखनऊ। मौनी अमावस्या को लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से तैयार है। एक हजार से अधिक मेडिकल वॉलिंटियर्स की तैनाती मेला क्षेत्र में की गई है। तीन सौ से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक परेड ग्राउंड स्थित केंद्रीय अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह जानकारी मंगलवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी।

अब तक 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ मेला परिसर में अपनी उपस्थिति दर्ज कर चुके हैं। उनके स्वास्थ्य का पर्याप्त ध्यान रखा जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि मेला परिसर के हर सेक्टर में अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मेला परिसर में माइनर ऑपरेशन से लेकर मेजर सर्जरी तक की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय अस्पताल में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सक किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। महाकुंभ मेला परिसर में देश एवं विदेश से आने वाले सभी साधु-संतों व श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ओपीडी में अब तक देखे दो लाख से अधिक मरीज

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि अब तक दो लाख से अधिक मरीज महाकुंभ में परेड ग्राउंड पर स्थापित केंद्रीय समेत अन्य अस्पतालों में ओपीडी सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। साथ ही ढाई लाख से अधिक पैथोलॉजी टेस्ट अब तक किए जा चुके हैं। हर दिन देश-विदेश से आ रहे सैकड़ों श्रद्धालु महाकुम्भनगर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

Health

रात नौ से 10 बजे के बीच खाना: आदत या स्वास्थ्य के लिए खतरा?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में देर रात खाना खाना आम हो गया है, खासकर 9 से 10 बजे के बीच। । ऑफिस का काम, ट्रैफिक और अनियमित दिनचर्या लोगों को इस समय खाने के लिए मजबूर करती है। लेकिन यह आदत धीरे-धीरे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। जब हमारा शरीर रात के […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी

यूपी । लखनऊ में सोमवार शाम हड़कंप मच गया जब बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान IX 1523 को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान 36,000 फीट की ऊंचाई पर अंबेडकरनगर जिले के पास थी, तभी पायलट ने केबिन के एवियो निक पैनल पर धुआं देखा। पायलट […]

Read More
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

अयोध्या में श्रद्धालुओं को मिलेगा नया अनुभव, 17 मिनट में दिखेगी हनुमान की गाथा, 7डी गैलरी बनकर तैयार

नया लुक डेस्क रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं को अब एक नया और अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव मिलने जा रहा है। यहां तैयार की गई अत्याधुनिक 7डी गैलरी में महज 17 मिनट में भक्तों को पवनपुत्र हनुमान की वीरता, भक्ति और पराक्रम की संपूर्ण गाथा देखने को मिलेगी। इस आधुनिक गैलरी में एक बार में करीब 30 […]

Read More