आज होगा IPL का धमाका: PBKS vs GT में कौन मारेगा बाजी?

shreyas iyer shubman gill ap 1774937944

क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि पंजाब किंग्स  और गुजरात टाइटन्स के बीच जबरदस्त टक्कर होने जा रही है। मुल्लांपुर के   महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाला यह मैच रोमांच से भरपूर होने वाला है। टॉस ठीक 7 बजे होगा और इसके बाद शुरू होगी असली जंग। एक तरफ होंगे ,श्रेयस अय्यर जो अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे। दूसरी ओर  शुभमन गिल होंगे, जिनकी फॉर्म और लीडरशिप दोनों शानदार मानी जाती है। दोनों टीमों का पिछला रिकॉर्ड भी काफी दिलचस्प है। अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में दोनों ने 3-3 जीत दर्ज की है। यानी मुकाबला पूरी तरह बराबरी का है।

ये भी पढ़ें

भारतीय रेलवे का नया नियम: एक अप्रैल से टिकट कैंसिलेशन पर रिफंड प्रक्रिया में बदलाव

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गुजरात टाइटंस की ताकत उसकी ओपनिंग जोड़ी और मजबूत स्पिन अटैक है। राशिद खान जैसे गेंदबाज किसी भी बल्लेबाज को मुश्किल में डाल सकते हैं। वहीं, पंजाब किंग्स के पास स्टॉयनिस और चहल जैसे खिलाड़ी हैं, जो मैच का पासा पलट सकते हैं। फैंस की नजर खासतौर पर इस बात पर होगी कि कौन सी टीम दबाव को बेहतर तरीके से संभालती है। टी20 क्रिकेट में छोटी-छोटी गलतियां भी मैच का नतीजा बदल सकती हैं। अगर एक्सपर्ट्स की मानें तो गुजरात टाइटंस थोड़ा आगे नजर आ रही है, लेकिन पंजाब किंग्स को हल्के में लेना बड़ी भूल हो सकती है। आज का मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि एक बड़ा एंटरटेनमेंट पैकेज होने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जीत किसके नाम होती है।

ये भी पढ़ें

एक्शन और सरप्राइज का धमाका: सलमान खान की नई फिल्म का बड़ा खुलासा

Spread the love

Sports

भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, न्यूजीलैंड जाने से पहले मिला बड़ा मौका

Bhuvneshwar Kumar: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हो गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए चुने जाने के बाद अब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी T20 मुकाबले के लिए भी भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है। भुवनेश्वर को यह […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Sports Uttar Pradesh

योगी सरकार में खिलाड़ियों को नौकरी, ‘पदक लाओ, पद पाओ’

Lucknow: उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से ‘पदक लाओ, पद पाओ’ योजना के तहत सीधी भर्ती की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं […]

Spread the love
Read More
Sports

भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर भड़के सुनील गावस्कर

Hyderabad: वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय टीम को मिली हार के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को लक्ष्य का पीछा करते समय अधिक जिम्मेदारी दिखानी होगी। संजू सैमसन की शानदार अर्धशतकीय पारी के बावजूद भारतीय टीम 248 […]

Spread the love
Read More