कुंभ में हुई अखिल भारतीय संत समिति की महत्वपूर्ण बैठक, कई निर्णय लिए गए

  • वर्शिप एक्ट, वक़्फ़ एक्ट समाप्ति, काशी, मथुरा लेने का संकल्प
  • हिन्दू जनसंख्या के बढ़ाने के उद्देश्य से संत करेंगे जन जागरण
  • आचार्य अविचल देवाचार्य जी अध्यक्ष और स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती फिर बने महामंत्री

विशेष संवाददाता

कुंभ नगर/प्रयागराज। भारत के संत समाज ने एक स्वर से वर्शिप एक्ट, वक़्फ़ एक्ट समाप्ति के साथ ही काशी में बाबा विश्वनाथ और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म भूमि को हर हाल में लेने का संकल्प लिया है। संतों ने घोषणा की है कि सनातन हिन्दू जनसंख्या को बढ़ाने के उद्देश्य से संत जन जागरण गांव गांव की यात्रा करेंगे और सनातन समाज के लोगों को इसके लिए तैयार करेंगे। कुंभ से लिया गया संतों का यह संकल्प और उनके द्वारा किया गया उदघोष बहुत ही दूरगामी परिणाम देने वाला है। अखिल भारतीय संत समिति की साधारण सभा की बैठक बुधवार को महाकुम्भ नगर के सेक्टर 18 स्थित गंगा महासभा के शिविर में संपन्न हुई। बैठक में सर्व सम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पुनः आचार्य अविचल देवाचार्य जी महाराज एवं स्वामी जीतेन्द्रानंद सरस्वती राष्ट्रीय महामंत्री पुनः बनाए गए। दोनों पूज्य संतों का कार्यकाल उज्जैन कुंभ 2028 तक होगा।

आज की इस अतिमहत्वपूर्ण बैठक में सर्व सम्मति से कई अन्य प्रस्तावों पर भी संतों ने मुहर लगा दी है। इनमें पंचपरिवर्तन अर्थात पर्यावरण संरक्षण वृक्ष,जल संरक्षण और प्लास्टिक बहिष्कार,कुटुम्ब प्रबोधन , कुरीतियों का उन्मूलन,संस्कारों का दृढ़ीकरण,पारिवारिक साप्ताहिक सत्संग,कुटुम्ब में एक दूसरे के प्रति दायित्व का निर्वहन, प्रति दम्पत्ति तीन संतान, सामाजिक समरसता: स्व का स्वाभिमान और अच्छे नागरिक का राष्ट्र के प्रति कर्तव्य जैसे विषय भी शामिल हैं। इस अवसर पर प्रेरणा पीठाधीश्वर जगद्गुरु ज्ञानेश्वर देवाचार्य जी महाराज, निर्देशक स्वामी हंसानन्द तीर्थ राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री महामंडलेश्वर मनमोहन दास जी महाराज उर्फ राधे राधे बाबा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष स्वामी जनार्दन हरि जी महाराज, राष्ट्रीय संगठन मंत्री महर्षि अनजानेशंद सरस्वती, समेत राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य एवं सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

यूपी की ब्राह्मण राजनीति: इतिहास और वर्तमान संदर्भ

उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण नेतृत्व का लंबा इतिहास रहा है। कांग्रेस के दौर में अनेक ब्राह्मण मुख्यमंत्री हुए, जिनमें अंतिम प्रमुख नाम नारायण दत्त तिवारी का रहा। उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दक्षता और विकास उन्मुख राजनीति के लिए याद किया जाता है।  भाजपा के संदर्भ में भी यह देखा गया है कि जब […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सूबे के चार वरिष्ठ IAS आज होंगे सेवानिवृत्त, इस सूची में देवेश और सुभाष जैसे बड़े अफसर शामिल

नया लुक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज प्रशासनिक महकमे के लिए एक अहम दिन है। यूपी कैडर के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें केंद्र और प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे अधिकारी शामिल हैं। साल 1989 बैच के सीनियर अफसर देवेश चतुर्वेदी वर्तमान में […]

Read More