सूबे के चार वरिष्ठ IAS आज होंगे सेवानिवृत्त, इस सूची में देवेश और सुभाष जैसे बड़े अफसर शामिल

Untitled 9 copy 18

नया लुक ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज प्रशासनिक महकमे के लिए एक अहम दिन है। यूपी कैडर के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें केंद्र और प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे अधिकारी शामिल हैं। साल 1989 बैच के सीनियर अफसर देवेश चतुर्वेदी वर्तमान में केंद्र सरकार में सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण के पद पर तैनात हैं। उन्होंने कृषि क्षेत्र में नीतिगत स्तर पर कई महत्वपूर्ण फैसलों और योजनाओं के क्रियान्वयन में भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं को गति मिली। गौरतलब है कि देवेश केंद्र जाने से पहले उत्तर प्रदेश में अपर मुख्य सचिव नियुक्ति की अहम भूमिका निभा रहे थे। उनका नाम 1988 बैच के आईएएस और पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के बाद सीएस की रेस में शामिल था। आईआईटी एवं आईआईएम जैसी देश की सर्वोच्च संस्थाओं से पढ़ाई कर चुके चतुर्वेदी छह जिलों में बतौर जिलाधिकारी तैनात रहे। वहीं कमिश्नर के रूप में उन्होंने लखनऊ, प्रयागराज, आजमगढ़ में सेवारत रहे। सूबे की तमाम बड़ी कुर्सियों पर रहने के बाद वो केंद्र गए तो वहां भी पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी संभाली। वर्तमान में वो कृषि विभाग के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

ये भी पढ़ें

13 साल की मासूम बनी मां, 14 वर्ष की बच्ची को हुआ बच्चा, खौफनाक सच जानकर फूल जाएंगी सांसे…

वहीं 1996 बैच के सुभाष शर्मा प्रदेश में प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के पद पर कार्यरत रहे। सामाजिक न्याय और कल्याण से जुड़े इस संवेदनशील विभाग में उन्होंने कई योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराया। शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया। समारोह में उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली की सराहना की गई। हालांकि पिछले दो बरसों से शर्मा सरकार की मेन स्ट्रीम से बाहर चल रहे थे। इसके पहले सुभाष शर्मा 12 जिलों में बतौर जिलाधिकारी एवं अलीगढ़, कानपुर और झांसी के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उन्हें गन्ना आयुक्त की कुर्सी भी मिली थी। साथ ही बतौर प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी वो संभाल चुके हैं।

इन दो अधिकारियों के साथ पीसीएस सेवा से प्रोन्नत होकर आईएएस बने सचिव गृह अटल कुमार राय और सचिव माध्यमिक शिक्षा चंद्रभूषण सिंह भी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में लम्बे समय तक सेवा देते हुए महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाईं। अटल राय अभी कुछ दिनों पहले तक मंडलायुक्त सहारनपुर की कुर्सी पर काबिज थे, वहीं सीबी सिंह परिवहन आयुक्त जैसी मजबूत सीट पर आरुढ़ थे। सरकार के गुडबुक में शामिल चंद्रभूषण सिंह को कुछ दिनों पहले ही ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से पद से हटाया गया था।

ये भी पढ़ें

न उम्र की सीमा हो… गर्लफ्रेंड के साथ होटल गया 56 साल का आदमी, दिल दे गया धोखा…

सरकार ने सुभाष शर्मा की जगह अपर मुख्य सचिव होमगार्ड राजेश सिंह को एसीएस पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि चारों अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के साथ प्रशासनिक व्यवस्था में नए दायित्वों का बंटवारा भी जल्द तय होने की संभावना है। लम्बे अनुभव और सेवा काल के बाद उनका कार्यकाल प्रशासनिक जगत में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

बिजनौर अदालत में हुई ऐसी घटना कि सभी रह गए दंग, सजायाफ्ता ने दी जान से मारने की धमकी

Spread the love

फाइल तस्वीर - मृतक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू
Crime News homeslider Uttar Pradesh

हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी के बाद अब हिंदू वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या

उन्हीं की फार्च्यूनर वाहन में हुई सनसनीखेज वारदात सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से तीन दिन पहले अगवा कर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम दुबग्गा के सराय प्रेम राज गांव के पास किसान पथ के पास नहर के पास मिला खून से लथपथ शव चालक सहित दो आरोपित पुलिस हिरासत में, अन्य बदमाशों की तलाश […]

Spread the love
Read More
Hyderabad
homeslider

हैदराबाद के सात नामी रेस्टोरेंट पर TG SAFE की कार्रवाई, एक्सपायर्ड खाना और गंदगी मिलने से मचा हड़कंप

Hyderabad: शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलंगाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी फॉर फूड एंड एसेंशियल ड्रग्स (TG SAFE) ने सात प्रमुख रेस्टोरेंट में जांच की। इस दौरान अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्टोरेज से जुड़ी कई गंभीर खामियां मिलीं। कुछ जगहों पर एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ, […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider International

सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चुनौती, आतंकियों ने बदले डिजिटल संपर्क के तरीके

New Delhi: जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की डिजिटल गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने एक नई चुनौती का पता लगाया है। अधिकारियों के अनुसार, पारंपरिक मैसेजिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी बढ़ने के बाद आतंकी संगठन कथित तौर पर ऐसे वैकल्पिक ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके जरिए […]

Spread the love
Read More