ममता ने बलात्कार, हत्या के मामले को लेकर निचली अदालत के फैसले पर गहरी नाराजगी जताई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के आर.जी. कर अस्पताल में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में निचली अदालत के फैसले पर गहरी नाराजगी और आश्चर्य व्यक्त किया है। सुश्री बनर्जी ने सोमवार को अदालत का फैसला आने के बाद कहा कि यह मामला दुर्लभ से दुर्लभतम’ मामलों में से एक था और अदालत का यह निर्णय इस दृष्टिकोण से बिल्कुल मेल नहीं खाता कि आरोपी को कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने यह टिप्पणी उस फैसले के बाद की, जिसमें अदालत ने बलात्कार और हत्या के आरोपी को मृत्युदंड की बजाय उम्रकैद की सजा दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला बेहद निराशाजनक था और इस मामले को ‘दुर्लभतम’ मामलों में गिना जाना चाहिए था, जिसमें दोषी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। सुश्री बनर्जी का यह बयान उस समय आया, जब अदालत ने महिला डॉक्टर की हत्या में दोषी ठहराए गए अपराधी, सिविक वालंटियर संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। संजय रॉय पर आरोप था कि उसने अगस्त नौ, 2024 को आरजी कर अस्पताल में कार्यरत 31 वर्षीय डॉक्टर के साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी थी।

सियालदह दीवानी एवं फौजदारी न्यायालय के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनुरागन दास ने महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में कोलकाता पुलिस के संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई। उन्होंने सवाल किया कि  मुझे पूरा यकीन है कि यह वास्तव में ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ मामला है, जिसके लिए फांसी की सजा दी जानी चाहिए थी। अदालत ने कैसे यह निष्कर्ष निकाला कि यह ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ मामला नहीं था? मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा कि हम इस सबसे जघन्य और संवेदनशील मामले में फांसी की सजा चाहते हैं और इस पर जोर देते हैं। हाल ही में, पिछले तीन-चार महीनों में, हम इस तरह के अपराधों में दोषियों के लिए फांसी या अधिकतम सजा सुनिश्चित करने में सक्षम रहे हैं तो फिर, इस मामले में फांसी की सजा क्यों नहीं दी गई? सुश्री बनर्जी ने कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि यह एक जघन्य अपराध है जिसके लिए मृत्युदंड दिया जाना चाहिए। हम अब उच्च न्यायालय में दोषी के लिए मृत्युदंड की मांग करेंगे। (वार्ता)

Analysis homeslider West Bengal

2026 में ममता को छोड़ मुस्लिम मुख्यमंत्री चाहते हैं मुसलमान

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परिदृश्य में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जहां 100 से अधिक विधानसभा सीटों पर मुस्लिम वोट निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। यह वोट बैंक अब किसी एक नेता या पार्टी की गुलामी करने के बजाय अपनी शर्तें पेश कर रहा है और अपने हितों के अनुसार चुनाव लड़ने-हरने का […]

Read More
Analysis homeslider West Bengal

कोलकाता में BLO का चुनाव कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में 11 राज्यों के मुकाबले SIR की प्रक्रिया को लेकर रोज नई खबरें और विरोध देखने को मिल रहे हैं, जबकि अन्य राज्यों में यह शांतिपूर्वक चल रही है। BLO को एक तरफ भड़काया जा रहा है तो दूसरी तरफ उनके ऊपर तृणमूल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी जबरन लोगों के नाम […]

Read More
West Bengal

सोनार बंगला के लिए मां दुर्गा से की कामना: शाह

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां संतोष मित्रा स्क्वायर में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया और देशवासियों विशेषकर पश्चिम बंगाल के निवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने मां दुर्गा से सोनार बंगला के लिए कामना की है। शाह ने कहा कि उन्होंने मां दुर्गा की […]

Read More