पश्चिम बंगाल: PM मोदी की रैली से पहले जगदल में तनाव, BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, भारी पुलिस बल तैनात

Untitled 1 copy 30

नॉर्थ 24 परगना। पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब जगदल विधानसभा क्षेत्र में BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हो गई। यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली से ठीक पहले हुई, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, यह झड़प बैरकपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जगदल इलाके में हुई। घटना उस वक्त हुई जब दोनों दलों के समर्थक जगदल थाने के सामने आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई।

पूर्व सांसद अर्जुन सिंह पर हमले का आरोप

इस हिंसक झड़प के दौरान पूर्व सांसद अर्जुन सिंह पर भी हमले का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि TMC समर्थकों ने उन्हें घेरने और खींचने की कोशिश की। इस दौरान हालात और अधिक बिगड़ गए और तनाव चरम पर पहुंच गया। घटना की शुरुआत उस समय हुई जब जगदल विधानसभा से BJP उम्मीदवार राजेश कुमार रविवार रात लगभग 10:30 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। वे कथित रूप से ममता बनर्जी के खिलाफ केस से संबंधित दस्तावेज लेने गए थे। इसी दौरान TMC के कुछ स्थानीय नेता और पार्षद भी वहां पहुंच गए, जिससे माहौल गरमा गया। इसके कुछ ही देर बाद नॉओया पाड़ा क्षेत्र से जुड़े BJP नेता अर्जुन सिंह भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई।

ये भी पढ़े

दो टूक : सात सांसदों की टूट तो केवल झांकी असल खेल पंजाब और बंगाल का बाकी

पुलिस ने संभाला मोर्चा, इलाके में भारी बल तैनात

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस स्टेशन के अंदर और बाहर दोनों जगह हाथापाई की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख स्थानीय पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल दोनों पक्षों को पुलिस स्टेशन क्षेत्र से हटा दिया गया है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है, खासकर प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। रैली से पहले हुई इस झड़प ने राज्य की राजनीति में नया तनाव पैदा कर दिया है। दोनों दल एक-दूसरे पर हिंसा और उकसावे के आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

मायावती का बड़ा दांव, आकाश आनंद बसपा से बाहर; ईशान को मिली अहम जिम्मेदारी

Lucknow: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से पूरी तरह अलग करने का फैसला किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। आकाश […]

Read More
Meerut
Crime News Uttar Pradesh

बाल विवाह की कोशिश नाकाम, पुलिस पहुंचते ही दूल्हा-बाराती हुए फरार

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस की तत्परता से नाबालिग लड़की की शादी कराने की कोशिश को समय रहते रोक दिया गया। शेरगढ़ी इलाके के एक मंदिर में 13 वर्षीय किशोरी की शादी 20 साल के युवक से कराए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम जैसे ही […]

Read More
National Politics

BRICS समिट से पहले चिदंबरम के सवाल पर BJP ने बताया ‘नाराज फूफा’

BRICS समिट पर चिदंबरम के सवाल BRICS Summit: भारत में होने वाले 18वें BRICS लीडर्स समिट से पहले इसे लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने हाल के BRICS समिट को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन BRICS समिट से उन्हें […]

Read More