सोनौली थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में मातम में बदली शादी की खुशी

Untitled 9 copy
  • स्टेज पर जयमाल के दौरान फोटो खिंचाने को लेकर खूनी संघर्ष, दूल्हे के बड़े भाई की मौत
  • रणक्षेत्र बना शादी का मंडप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवा/महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के नौतनवां से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां सोनौली थाना (कोतवाली) क्षेत्र के बरगदही गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब स्टेज पर जयमाल के दौरान फोटो खिंचाने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस खूनी झड़प में दूल्हे के बड़े भाई की जान चली गई है। घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात नौतनवां थाना क्षेत्र के चड़लहा गांव से बारात सोनौली थाना (कोतवाली) क्षेत्र के बरगदही गांव पहुंची थी। द्वारपूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था तभी मंच पर फोटो खिंचाने को लेकर घराती और बराती पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते -देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।

ये भी पढ़े

Mali Terrorist Attack माली में बड़ा आतंकी हमला, रक्षामंत्री की दर्दनाक मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारपीट इतनी भयावह थी कि शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। जो मेहमान खाना खा रहे थे, वे अपनी जान बचाकर भागने लगे। आक्रोशित लोगों ने खाने की थालियां तक सड़क पर फेंक दीं। इसी झड़प में दूल्हे का बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक के शव को दुल्हन के दरवाजे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पुलिस के आला अधिकारी आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में सोनौली कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि उक्त मामले आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

 

Meerut
Crime News Uttar Pradesh

बाल विवाह की कोशिश नाकाम, पुलिस पहुंचते ही दूल्हा-बाराती हुए फरार

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस की तत्परता से नाबालिग लड़की की शादी कराने की कोशिश को समय रहते रोक दिया गया। शेरगढ़ी इलाके के एक मंदिर में 13 वर्षीय किशोरी की शादी 20 साल के युवक से कराए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम जैसे ही […]

Read More
Crime News homeslider

चिनहट: होटल के कमरे पंखे के कुंडे में दुपट्टे के लटके मिले प्रेमी-युगल के शव

रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के रूम नंबर 101 में हुई घटना का मामला पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट थाना क्षेत्र के देवा रोड पर धावा गांव स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर […]

Read More
Crime News

देशी असलहों पर ही भरोसा जता रहे अपराधी

हर साल बढ़ रही चाहत, अब कार में बेखौफ होकर अवैध असलहा लेकर घूम रहे अपराधी गुडंबा पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान मोहम्मद सलमान को पकड़ा तो सच आया सामने ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में अपराधी घटना करने के लिए देशी असलहों पर ही भरोसा […]

Read More