ममता ने बलात्कार, हत्या के मामले को लेकर निचली अदालत के फैसले पर गहरी नाराजगी जताई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के आर.जी. कर अस्पताल में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में निचली अदालत के फैसले पर गहरी नाराजगी और आश्चर्य व्यक्त किया है। सुश्री बनर्जी ने सोमवार को अदालत का फैसला आने के बाद कहा कि यह मामला दुर्लभ से दुर्लभतम’ मामलों में से एक था और अदालत का यह निर्णय इस दृष्टिकोण से बिल्कुल मेल नहीं खाता कि आरोपी को कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने यह टिप्पणी उस फैसले के बाद की, जिसमें अदालत ने बलात्कार और हत्या के आरोपी को मृत्युदंड की बजाय उम्रकैद की सजा दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला बेहद निराशाजनक था और इस मामले को ‘दुर्लभतम’ मामलों में गिना जाना चाहिए था, जिसमें दोषी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। सुश्री बनर्जी का यह बयान उस समय आया, जब अदालत ने महिला डॉक्टर की हत्या में दोषी ठहराए गए अपराधी, सिविक वालंटियर संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। संजय रॉय पर आरोप था कि उसने अगस्त नौ, 2024 को आरजी कर अस्पताल में कार्यरत 31 वर्षीय डॉक्टर के साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी थी।

सियालदह दीवानी एवं फौजदारी न्यायालय के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनुरागन दास ने महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में कोलकाता पुलिस के संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई। उन्होंने सवाल किया कि  मुझे पूरा यकीन है कि यह वास्तव में ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ मामला है, जिसके लिए फांसी की सजा दी जानी चाहिए थी। अदालत ने कैसे यह निष्कर्ष निकाला कि यह ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ मामला नहीं था? मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा कि हम इस सबसे जघन्य और संवेदनशील मामले में फांसी की सजा चाहते हैं और इस पर जोर देते हैं। हाल ही में, पिछले तीन-चार महीनों में, हम इस तरह के अपराधों में दोषियों के लिए फांसी या अधिकतम सजा सुनिश्चित करने में सक्षम रहे हैं तो फिर, इस मामले में फांसी की सजा क्यों नहीं दी गई? सुश्री बनर्जी ने कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि यह एक जघन्य अपराध है जिसके लिए मृत्युदंड दिया जाना चाहिए। हम अब उच्च न्यायालय में दोषी के लिए मृत्युदंड की मांग करेंगे। (वार्ता)

Spread the love

पश्चिम बंगाल
West Bengal

“आखिरी रैली में मोदी का बड़ा दावा-‘अब सीधे BJP के शपथ ग्रहण में आऊंगा’”

बैरकपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्थ 24 परगना जिले के बैरकपुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में जुटी भीड़ को देखकर उन्होंने भरोसे के साथ कहा कि 4 मई के नतीजों के बाद वे […]

Spread the love
Read More
West bengal News
Crime News homeslider National Politics West Bengal

पश्चिम बंगाल: PM मोदी की रैली से पहले जगदल में तनाव, BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, भारी पुलिस बल तैनात

नॉर्थ 24 परगना। पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब जगदल विधानसभा क्षेत्र में BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हो गई। यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली से ठीक पहले हुई, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई […]

Spread the love
Read More
बंगाल
Analysis homeslider West Bengal

दो टूक : सात सांसदों की टूट तो केवल झांकी असल खेल पंजाब और बंगाल का बाकी

राजेश श्रीवास्तव बंगाल कल जब आम आदमी पार्टी के सात सांसद टूट कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये तो खूब हो-हल्ला हुआ। लेकिन इन सात सांसदों का खेल तो अभी केवल झांकी भर है। इसकी असली परिणति तो अभी पंजाब में और आगे आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल की तृणमूल पार्टी में […]

Spread the love
Read More