महाकुंभ मेले में रहेगा अर्धसैनिक बलों का घेरा

  • जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
  • किसी ने खलल पैदा करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ होगी कार्रवाई: DGP

ए अहमद सौदागर

प्रयागराज। महाकुंभ मेले शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। मेले के चारों ओर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और अर्धसैनिक बलों का घेरा रहेगा। इस दौरान वज्र वाहन और ड्रोन कैमरा 24 घंटे मार्गों की रखेगा, ताकि संदिग्धों की गतिविधियां कैमरे में कैद होती रहे। मेले के मुख्य रास्तों पर वीडियो कैमरे की पैनी नजर हर एक शख्स पर होगी। इस कोई भी किसी तरह का खलल पैदा करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मेले के दौरान पुलिस बल को सतर्क तो किया ही गया है साथ पैरामिलेट्री फोर्स व पीएसी के जवानों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे भी पैनी नजर बनाए रखेंगे।

महाकुंभ मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि इस दौरान अभेद सुरक्षा कवच बनाया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज जाने वाले सभी मार्गों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी मार्गों पर सुरक्षा के मद्देनजर 1026 पुलिसकर्मियों, पीएसी बल और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

भाजपा की डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन हो गए फेल: अखिलेश यादव

अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार की भाजपा सरकार में भरमार नया लुक संवाददाता लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार और संसाधनों की लूट चरम पर है। […]

Read More
Delhi homeslider Raj Dharm UP

राज्यसभा में संजय सिंह का केंद्र पर हमला: ‘विकसित भारत के विजन में गांवों की जगह कहां?

लखनऊ/नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को राज्यसभा में ग्रामीण विकास के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सरकार “विकसित भारत” की बात करती है तो देश को यह जानने का अधिकार है कि उसके विजन में गांवों की जगह […]

Read More