नववर्ष पर शराब पीने के मामले में टॉप पर रहा यूपी, तीसरे नंबर पर रही दिल्ली

नई दिल्ली।  देश-भर में लोगों ने बड़े धूमधाम से नववर्ष मनाया। कुछ लोगों ने नववर्ष पर भगवान की पूजा अर्चना की,तो कुछ लोगों ने जरूरतमंदों को दान किया।कुछ लोगों ने जमकर डीजे पार्टी की और खूब शराब गटकी। देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों ने नववर्ष पर करोड़ की शराब गटकी है। नववर्ष पर शराब पीने का देशवासियों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।नववर्ष पर सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 600 करोड़ रुपये की शराब बिकी है,दिल्ली-एनसीआर में 400 करोड़ की शराब बिकी है। दिल्ली ही नहीं विश्व के लोग भी नववर्ष पर हजारों करोड़ की शराब गटकी है।

देश में शराब गटकने के मामले में लोगों ने एक नया माइलस्टोन हासिल किया है।इसके अलावा कर्नाटक में 308 करोड़ की शराब बिकी है,तेलंगाना में 402 करोड़ रुपये की शराब बिकी है, केरल में 108 करोड़ रुपये की शराब बिकी है। ऑनलाइन एप्स पर चकना के तौर पर आलू भुजिया,चिप्स और आइस क्यूब की सबसे ज्यादा बिक्री हुई हैं।

उत्तराखंड में भी नववर्ष बड़े धूमधाम से मनाया गया।यहां लगभग 15 करोड़ रुपये की शराब बिकी है।सबसे ज्यादा शराब देहरादून और नैनीताल जैसे टूरिस्ट प्लेस पर बिकी है। उत्तराखंड में एक दिन के लिए शराब बेचने के लिए कुल 600 बार लाइसेंस जारी किये गए थे,जिनमें 37 हजार से अधिक अंग्रेजी शराब की पेटियां बेची गईं हैं।

उत्तर प्रदेश ने भी शराब गटकने के मामले में कोई कमी नहीं छोड़ी है।नववर्ष पर 600 करोड़ की शराब बिकी है।अकेले नोएडा में दो दिनों में 16 करोड़ की शराब नोएडा के लोग गटक ग‌ए है,जो पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है।

Delhi homeslider

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: SC/ST कब्जे का नियमितीकरण संभव

लेकिन कोई सामान्य छूट नहीं लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि कुछ विशिष्ट परिस्थितियों में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय के लोगों द्वारा निजी भूमि पर किया गया कब्जा कानून के तहत नियमित किया जा सकता है। हालांकि अदालत ने यह भी साफ कर दिया कि […]

Read More
Delhi homeslider National

मौसम अपडेट: अब सताएगी गर्मी, कई सूबे में तेजी से बढ़त का अनुमान

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पांच राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश की गतिविधियों से कुछ क्षेत्रों में तापमान में […]

Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली से बड़ी खबर: JNU में पुलिस-छात्रों के बीच झड़प, 25 पुलिसकर्मी घायल

JNU ‘लांग मार्च’ पर टकराव: गेट पर रोके जाने के बाद पुलिस-छात्रों में धक्का-मुक्की नया लुक ब्यूरो देश की राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर सुर्खियों में है। कैंपस में हुई झड़प के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोक-झोंक हिंसक रूप ले बैठी। हालात इतने बिगड़ गए कि लाठियां […]

Read More