नोएडा: नए साल पर महंगे शौक के लिए चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

  • नापाक इरादों पर पुलिस ने फेरा पानी और चोर पहुंच गए सलाखों के पीछे

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। नोएडा पुलिस ने युवकों के ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो नए साल पर महंगे शौक पूरी करने के लिए चोर बन गए। पुलिस ने कारोबारी के घर में लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर नकदी व जेवरात बरामद किया है।

मामला नोएडा सेक्टर 30 से सामने आया है, जहां एक कारोबारी अमरदीप के घर पर 23 दिसंबर को बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने उन्हें और उनके परिवार वालों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बनाया गया और साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए. इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी। CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की गई।

मुठभेड़ के दौरान दबोचे गए, चारों के पैर में लगी गोली

पुलिस को बदमाशों के नोएडा सेक्टर 18 में होने की सूचना मिली। पुलिस वहां पहुंची तो चारों चोर पुलिस को देखकर भागने लगे और फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की तो चारों के पैर में गोली लग गई। इसके बाद चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बदमाशों की पहचान शाहनवाज, अनस, एजाज और समीर के रूप में हुई है।चारों बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन दिल्ली और नोएडा में रहते हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो लाख लाख रुपए की नकदी, चार तमंचे और फूड डिलीवरी कंपनी का ई-रिक्शा सहित अन्य कीमती सामान बरामद किया है. उन्होंने ई-रिक्शा का इस्तेमाल लूट के लिए भी किया।

वह  23 दिसंबर को तड़के सुबह अमरदीप के घर पर ई-रिक्शा से गए, जिसमें एजाज और सलीम एक डिब्बे में छिपकर घर में पहुंचे. पूछताछ में पुलिस ने बताया कि वह चोरी के इरादे से घर में गए थे, जहां का गेट भी उन्हें पहले से खुला मिला था। अदंर गए तो एक लड़की जगी हुई थी. बदमाशों ने उसके सिर पर बंदूक तान दी और फिर बंदूक की नोक पर लूट की।

Entertainment Uttar Pradesh

मिहिरा : कथक की सनातन अध्यात्म के मूल स्वरूप की नई यात्रा

कृष्ण के प्रेम में डूबी मीरा की भक्ति, समर्पण और सम्मिलन की अद्भुत प्रस्तुति आचार्य संजय तिवारी भारतीय सनातन अध्यात्म की शास्त्रीय रंग परंपरा भी है। कथा से उपजी भक्ति को इसी परंपरा ने मंदिरों के माध्यम से स्थापित कर मानवीय संवेदना में पिरो कर इसे जनस्वीकृति दी थी। कालांतर में आक्रमणों और बाह्य प्रभावों […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जब PDA  सरकार बनेगी, तभी संविधान बचेगा: अखिलेश यादव

युवाओं का नारा है पीडीए को जिताएंगे, संविधान को बचाएंगे लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए के संकल्पबद्ध युवाओं को हर बूथ को मजबूत करने का जो निर्देश दिया गया है, उसको लेकर उनका अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। इस बार बड़े-बुज़ुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का प्रयास मिलकर अपनी […]

Read More
Uttar Pradesh

नवज्योति स्कॉलर एकेडमी में वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न, अतिथियों का हुआ सम्मान

सोनौली\महराजगंज। नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 12 घनश्याम नगर स्थित नवज्योति स्कॉलर एकेडमी स्कूल में वार्षिक समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ऋषि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया तथा नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का […]

Read More