बाघ बना दो क्षेत्र के लिए चुनौती

  • दहशत के साये में गुजर रही इलाकाई लोगों की रातें
  • 28 दिनों के ऑपरेशन के बाद भी वन विभाग के हाथ खाली

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। काकोरी, माल व मलिहाबाद क्षेत्र में इन दिनों बाघ की आमद पर स्थानीय लोग दहशत के साये से गुजर रहे हैं। किसान अपने-अपने खेतों में जाने के लिए जंगल की झाड़ियों के बीच होकर कैसे पहुंच सकेंगे। इसको लेकर परेशान हैं, वहीं जंगल में कहां बाघ हो सकता है इसे सुनते ही खेती-बारी करने वाले किसान सहम उठते हैं।

खेतों पर जाने के लिए किसान भरसक प्रयास करते नजर आ रहे हैं लेकिन वनराज का नाम सुनते ही उनके कदम पीछे हट जाते हैं। वन विभाग 28 दिनों में बाघ को पकड़ने के लिए कई बार सर्च ऑपरेशन चलाया, अभी तक कामयाबी नहीं मिल सकी। यही नहीं पिंजरे में बंद एक भैंस के बच्चे की जान भी चली गई। दिलासा देते हुए वन विभाग के आलाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसानों से अपने-अपने खेतों पर जाने के लिए कहा, लेकिन किसानों ने कहा.. ना बाबा ना…

काकोरी, माल व मलिहाबाद क्षेत्र के दर्जन भर इलाके ऐसे हैं जहां पर आजकल बाघ का आतंक बना हुआ है। मलिहाबाद, माल व काकोरी सीमा पर बसे गांवों में जहां बाघ को लेकर लोग भयभीत व परेशान हैं। इसमें सबसे प्रमुख किसान हैं जो अपनी फसलों की देखरेख नहीं कर पा रहे हैं। बाग या फिर जंगल झाड़ियों के बीच से होकर जाने वाले लोग दहशत में हैं कि कहीं बाघ न झपट्टा मार दे। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह पिछले 27 – 28 दिनों वैसे ही घरों में कैद होकर रह गए हैं ‌। बच्चे घरों में दुबके रहते हैं स्कूल आना-जाना मुश्किल है। फिलहाल वन विभाग के चंगुल में अभी तक बाघ नहीं लग पाया है।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

भाजपा की डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन हो गए फेल: अखिलेश यादव

अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार की भाजपा सरकार में भरमार नया लुक संवाददाता लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार और संसाधनों की लूट चरम पर है। […]

Read More
Delhi homeslider Raj Dharm UP

राज्यसभा में संजय सिंह का केंद्र पर हमला: ‘विकसित भारत के विजन में गांवों की जगह कहां?

लखनऊ/नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को राज्यसभा में ग्रामीण विकास के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सरकार “विकसित भारत” की बात करती है तो देश को यह जानने का अधिकार है कि उसके विजन में गांवों की जगह […]

Read More