रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित

  • श्रेष्ठ कार्यों के लिए कई अधिकारियों का भी किया गया सम्मान

लखनऊ। रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने सुशासन सप्ताह (19 से 25 दिसंबर) के अंतर्गत हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में स्नेहा तिवारी प्रथम, शांभवी शुक्ला ने द्वितीय व विदुषी मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान मो. फिरोज, दूसरा स्थान मृणाली दीक्षित व तृतीय स्थान माही वाजपेयी ने हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता (कक्षा 9-12) में सुप्रिया दीक्षित ने बाजी मारी।

हर्षिता सिंह व साक्षी पांडेय क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। सचिवालय प्रशासन विभाग द्वारा स्वच्छ सचिवालय अभियान के अंतर्गत उत्तम अनुभाग को पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार सिंचाई व जल संसाधन विभाग के अनुभाग अधिकारी अंबरीष कुमार यादव को प्रदान किया गया। उत्तम व स्वच्छ भवन के लिए लोकभवन के व्यवस्था अधिकारी मोहित अग्रवाल को सम्मानित किया गया। शिकायत व सर्विस डिलीवरी आवेदनों के शत-प्रतिशत गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए कृषि विभाग के प्रमुख सचिव रविंद्र  व विशेष सचिव सूचना-प्रौद्योगिकी व इलेक्ट्रॉनिक विभाग नेहा जैन को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

homeslider Raj Dharm UP

DIG व्यस्त, अधीक्षक मस्त, बंदी वसूली से त्रस्त

 बुंदेलखंड की झांसी जेल का हाल बेहाल  जेल में सुविधा शुल्क के दामों में हुई बेतहाशा बढ़ोत्तरी कमाई का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाह रहे अफसर नया लुक संवाददाता लखनऊ। तू डाल डाल तो मैं पात पात… यह कहावत मंडलीय झांसी जेल के अधिकारियों पर एकदम फिट बैठती है। जेल में लंबे समय से […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

निजी क्षेत्र की भागीदारी के बिना हर किसी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना मुश्किल: योगी आदित्यनाथ

क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव के सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का CM  ने किया उद्घाटन, नया लुक ब्यूरो ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 में नवनिर्मित केडीजीएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का उद्घाटन गुरुवार दोपहर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अस्पताल को पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और उनकी कंपनी ने बनाया है। खास […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More