DIG व्यस्त, अधीक्षक मस्त, बंदी वसूली से त्रस्त

Jhansi JailNayaLookNews
  •  बुंदेलखंड की झांसी जेल का हाल बेहाल
  •  जेल में सुविधा शुल्क के दामों में हुई बेतहाशा बढ़ोत्तरी
  • कमाई का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाह रहे अफसर

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। तू डाल डाल तो मैं पात पात… यह कहावत मंडलीय झांसी जेल के अधिकारियों पर एकदम फिट बैठती है। जेल में लंबे समय से अधीक्षक के जमे होने की वजह से भ्रष्टाचार घटने के बजाए और बढ़ गया है। पूर्व में इस जेल में मशक्कत के लिए 2600 रुपए प्रति बंदी लिया जाता था। यह अब बढ़कर 3000 से 5000 रुपए प्रति बंदी हो गया है। इस जेल में अधिकारी कमाई का कोई मौका छोड़ना नहीं चाह रहे है। यही वजह है कि जेल में लूट मची हुई है।

ये भी पढ़ें

शासन को गुमराह कर करोड़ों का भुगतान करने की तैयारी!

मिली जानकारी के मुताबिक जेल में आने वाले नए बंदी से अच्छी बैरेक और काम नहीं करने के एवज में मशक्कत (हाते) के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। पहले हाते के लिए 1200 रुपए प्रति बंदी वसूल किए जाते थे। जेल में अधीक्षक के लंबे समय से तैनात होने की वजह से अब इसको बढ़ाकर तीन से पांच हजार रुपए प्रति बंदी कर दिया है। महंगाई की तरह जेल में भी बंदियों से सुविधा के नाम पर होने वाली वसूली को भी बढ़ा दिया गया है। जेल प्रशासन की इस अवैध वसूली से बंदी काफी त्रस्त है। मजे की बात यह है कि विभाग में इन बंदियों का दर्द सुनने वाला कोई नहीं है। इसी वजह से बंदियों को अधिकारियों की अवैध वसूली और उत्पीड़न से जूझना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें

पतंगबाज कर रहे सिस्टम का पोस्टमार्टम: गला काट रहा चाइनीज मांझा

सूत्रों का कहां है कि झांसी जेल में अधिकारी कमाई को बढ़ाने के लिए चोरी छिपे बंदियों से मादक पदार्थों की बिक्री और बंदियों को जुआं खिलाने से भी बाज नहीं आ रहे है। इसके साथ जेल में बंदियों के कल्याण के बनी कैंटीन से भी अधिकारी अनाप शनाप वसूली करने में जुटे हुए है। बंदियों के राशन में की गई बेतहाशा कटौती का राशन कैंटीन में इस्तेमाल किया जाता है। कैंटीन में मनमाने दामों पर खानपान को वस्तुएं बेचकर अधिकारी अपनी जेब भरने में जीते हुए है। इसी अवैध वसूली के चलते बीते दिनों इस जेल पर तैनात जेलर पर बदमाशों ने हमला भी बोल दिया था।

ये भी पढ़ें

शादी के बाद रश्मिका और विजय ने किया तिरुपति मंदिर में दर्शन

भगवान शिव को प्रसन्न करने का शुभ अवसर…जानें चारों व्रत की तिथियां, पूजा विधि और नियम

अस्थाई जेलरों के भरोसे चल रही जेल, तैनात जेलर बागपत में

झांसी जेल में कमाई के चक्कर में अनाप शनाप दामों में दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीद फरोख्त की जा रही है। अधिकारियों और ठेकेदारों की साठ गांठ से सरकारी राजस्व का लंबा चुना लगाया जा रहा है। इसकी जांच कराई जाए तो दूध का दूध पानी सामने आ जाएगा। सूत्रों की माने तो जेल में नौ की लकड़ी नब्बे रुपए में खरीदी जा रही है। इस सच की पुष्टि जेल में दैनिक इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के बिलों से आसानी से की जा सकती है। दिलचस्प बात यह है कि इस जेल में कोई स्थाई जेलर तैनात ही नहीं है। तैनात जेलर केके गुप्ता पर हमला होने के बाद उन्हें पहले विशेष ड्यूटी पर फतेहगढ़ जेल, फिर सुल्तानपुर जेल और वर्तमान समय में उन्हें बागपत जेल पर लगा रखा गया है। तीन माह की विशेष ड्यूटी पर लगाए गए जेलर केके गुप्ता ने पिछले करीब 10 माह से बागपत जेल पर कब्जा जमा रखा है। उधर विभाग के आला अफसर इस मसले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

Teachers' Day Message
Education homeslider

शिक्षक दिवस पर PM मोदी की अपील, बच्चों को स्क्रीन से दूर रखकर रचनात्मकता बढ़ाएं शिक्षक

Teachers’ Day Message: शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों से मुलाकात कर शिक्षा, बच्चों के विकास और बदलती जीवनशैली से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने शिक्षकों की भूमिका को केवल कक्षा और पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व […]

Read More
Business homeslider

Apple की Tracking Policy पर बड़ा केस, 2.7 अरब डॉलर के मुकदमे से बढ़ी मुश्किलें

Apple की Tracking Policy पर बड़ा विवाद, 2.7 अरब डॉलर का मुकदमा; जानिए क्या है पूरा मामला Apple Tracking Case : टेक्नोलॉजी दिग्गज Apple की प्राइवेसी और ऐप ट्रैकिंग नीति को लेकर ब्रिटेन में बड़ा कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। कंपनी के खिलाफ करीब £2 बिलियन यानी 2.7 अरब डॉलर के हर्जाने का दावा […]

Read More
navbharatlive
Business homeslider

आज का सोना-चांदी भाव: सोने की कीमत में गिरावट, जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

आज कितना महंगा हुआ सोना, कितने में बिक रही चांदी? चेक करें लेटेस्ट रेट Gold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को वायदा बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली। लगातार दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद सोने के भाव में नरमी आई। बाजार में निवेशकों की नजर अमेरिका […]

Read More