बिहार बलिया बार्डर पर अवैध वसूली करते पकड़े गए थानेदार दीवार कूदकर फरार

  • नरही थाने में हो रहा था कुछ ऐसा, अचानक पहुंचे डीआईजी और निलंबित हो गई पूरी चाैकी
  • दो सिपाही सहित 16 गिरफ्तार, डीजीपी ने सख्त कार्यवाही का दिया निर्देश

नया लुक ब्यूरो

बलिया। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले बलिया में पुलिस खुल कर उगाही और वसूली का खेल करती है। अब तक यह बात केवल कही जाती थी, लेकिन अब डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्णा और एडीजी वाराणसी पियूष मोर्डिया की संयुक्त छापेमारी में यह बात दस्तावेजों में आ गई है। बलिया पुलिस की इस हरकत से पूरा महकमा शर्मशार हो रहा है। अब खुद डीजीपी प्रशांत कुमार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एडीजी वाराणसी को आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।मामला बलिया के नरही थाने का है।

डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्णा के मुताबिक चार दिन पहले ऐसी जानकारी आई थी कि बलिया पुलिस के कुछ कर्मचारी बिहार बॉर्डर पर गंगा नदी के पुल के पार बने भरौली पिकेट पर उगाही करते हैं। इसके लिए इन पुलिसकर्मियों की विधिवत ड्यूटी लगती है। इस इनपुट के बाद एडीजी वाराणसी और डीआईजी आजमगढ़ की संयुक्त टीम बनी और बुधवार की देर रात एक साथ भरौली चेकपोस्ट, कोरंटाडीह पुलिस चौकी और नरही थाने में दबिश दी गई। इस दबिश में दोनों वरिष्ठ आईपीएस खुद भी मौजूद रहे।

एडीजी डीआईजी की गोपनीय छापेमारी

एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्णा ने इस छापेमारी की इतनी गोपनीयता रखी कि इसकी सूचना एसपी बलिया देवरंजन वर्मा को भी नहीं दी। इस छापेमारी के दौरान भरौली चेकपोस्ट पर उगाही का खेल पकड़ा गया। वहीं चौकी में तो कोई नहीं था, लेकिन चौकी इंचार्ज थाने में थाना प्रभारी के सामने उगाही का हिसाब देते देख लिए गए। जैसे ही पुलिसकर्मियों को पता चला कि डीआईजी और एडीजी की टीम ने छापेमारी की है, सभी पुलिसकर्मी थाना छोड़ कर भागने लगे। नरही थाना प्रभारी पन्ने लाल तो सात फीट ऊंची थाने की चाहरदीवारी कूद कर भाग गए।

दो सिपाहियों समेत 16 गिरफ्तार

इसके बाद डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्णा की टीम ने उगाही का हिसाब लिखा वो कागज कब्जे में ले लिया। इस दौरान कुछ नगदी भी बरामद हुई।डीआईजी वैभव कृष्णा के मुताबिक इस धंधे में लिप्त 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो पुलिसकर्मी हैं और बाकी आम नागरिक हैं, जो पुलिस के नाम पर दलाली और उगाही का काम करते थे। यह कार्रवाई सादी वर्दी में हुई। हालांकि पूरा मामला खुलने के बाद अधिकारियों ने अपना परिचय दिया और फिर मौके से सभी लोगों को गिरफ्तार किया है।

मौके पर हुआ थाना प्रभारी का निलंबन

एडीजी वाराणसी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक भरौली चेकपोस्ट पर वसूली और उगाही के इनपुट तो कई दिन पहले ही मिल गए थे। हालांकि चार दिनों तक लगातार रेकी की गई, जब पूरा मामला पुष्ट हो गया तो फिर फाइनली छापेमारी की कार्रवाई हुई है। डीआईजी आजमगढ़ के मुताबिक इस मामले में कोरंटाडीह चौकी प्रभारी समेत सभी पुलिस कर्मियों के साथ नरही कोतवाल को तत्काल निलंबित कर दिया गया। वहीं इस थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की गई है।

डीआईजी वैभव कृष्ण के अनुसार मौके से दो पुलिसकर्मी समेत 18 को गिरफ्तार किया गया है। मौके से 37500 नगद बरामद किये गए है।नरही थाना प्रभारी पन्नेलाल समेत नौ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। कोरंटाडीह चौकी के प्रभारी समेत चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो सिपाही समेत 18 लोगों का चालान किया गया है

Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More
Purvanchal

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार […]

Read More
Purvanchal

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार […]

Read More