दो बच्चों की विधवा मां फीस माफी करवाने के लिए व्यापार मंडल का किया शुक्रिया 

  • दो माह पहले पति की मौत के बाद बच्चों की फीस लेकर परेशान मुस्लिम महिला की मदत की व्यापार मंडल ने
  • महिला ने व्यापार मंडल का शुक्रिया किया तो व्यापार मंडल ने स्कूल का

–विजय श्रीवास्तव –
लखनऊ । विजनौर लखनऊ की एक गरीब मुस्लिम महिला दो माह पहले पति की इंतकाल से ही दोनो बच्चों की स्कूल फीस को लेकर मदत के लिए दर दर भटक रही थी तब किसी ने उसे ललित सक्सेना अध्यक्ष व्यापार मंडल से मिलने को कहा अध्यक्ष ने महिला को मदत का अस्वासन दिया ।
बताते चलें ललित सक्सेना अध्यक्ष उतरठिया उद्योग व्यापार मंडल: उतरेटिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पास लखनऊ के बिजनौर की एक मुस्लिम महिला बहुत ही परेशान स्थिति में आई जिसके पति का देहांत 2 महीने पहले हो चुका था उसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी उनके दो बच्चे द सिटी स्कूल साउथ सिटी लखनऊ में पढ़ते थे उस महिला के पास दोनों बच्चों की फीस भरने की स्थिति नहीं थी तब अध्यक्ष ललित सक्सेना ने द सिटी स्कूल के प्रधानाचार्य व मैनेजमेंट से बात करके दो बच्चों में से एक बच्चे की पूरी फीस माफ करवा दी जिससे वह महिला खुश होकर अश्पूरित नेत्रों से व्यापार मंडल व स्कूल प्रबंधन का शुक्रिया अदा किया।और महिला ने विशेष आभार व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना का अदा करते हुए शुक्रिया करते हुए कहा आप जैसे लोगों आपके जैसे संगठन की वजह से ही समाज मे आपसी भाईचारा व हिंदू मुस्लिम की भाई चारगी वरकरार है ।

ललित सक्सेना अध्यक्ष उतरठिया उद्योग व्यापार मंडल: उतरेटिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की टीम नेआज द सिटी स्कूल के प्रिंसिपल कृष्ण उप्पल जी एवं उनके सहायक रॉबर्ट जी से मिलकर उनको धन्यवाद दिया एवं उनका आभार प्रकट किया कि उन्होंने व्यापार मंडल के कहने पर एक निर्धन महिला के दो बच्चों मे से एक को निशुल्क शिक्षा देने का वादा किया ।
उक्त अवसर पर उतरेठिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष ललित सक्सेना ,संरक्षक शतेंद्र सिंह, वरिष्ठ महामंत्री श्याम साहू ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल सिंह ,महताब खान आदि मौजूद रहे ।
अध्यक्ष ने कहा व्यापार मंडल सदैव इस स्कूल का आभारी रहेगा ।

Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More
Purvanchal

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार […]

Read More
Purvanchal

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार […]

Read More