लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र का एलानः डकैत और माफिया के खिलाफ छेड़ेंगे जंग…

अमरेंद्र कुमार सेंगर लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर ने कहा, होगी कार्रवाई

कमिश्नर अमरेन्द्र सेंगर ने पहली बार की मीडिया से बातचीत
ए अहमद सौदागर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने एलान को पूरा करने के लिए सूबे भर के पुलिस अफ़सरों को तेज़ी से फेंटा है। इसी क्रम में दो बड़े तबादले हुए।अब राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर (CP) अमरेंद्र कुमार सेंगर बनाए गए हैं। उन्होंने एसबी सिरडकर की जगह ली है। वहीं प्रयागराज के नए कमिश्नर तरुण गाबा बनाए गए। उन्होंने रमित शर्मा की जगह ली। ग़ौरतलब है कि लखनऊ के नवनियुक्त कमिश्नर अमरेंद्र लखनऊ के स्थानीय सांसद और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के विशेष कार्याधिकारी (OSD) भी रह चुके हैं। कमिश्नर का चार्ज लेने के बाद सीपी सेंगर ने पहली बार मीडिया से मुख़ातिब हुए। ‘नया लुक’ के विशेष संवाददाता ‘ए.अहमद सौदागर’ ने उनसे कई मुद्दों पर बातचीत की।

भारतीय पुलिस सेवा के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र कुमार सेंगर लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर बन गए हैं। सेंगर ने इससे पहले पुलिस कमिश्नर रहे एसबी सिरडकर से अपने पद का चार्ज भी ले लिया। मूल रूप से बलिया के निवासी अमरेन्द्र सेंगर ने एएसपी के रूप में अपनी नौकरी की शुरुआत वाराणसी से की थी। इसके पहले आईजी कानून-व्यवस्था पद लखनऊ में कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता कानून-व्यवस्था होगी। वो दिसंबर तक पुलिस महानिदेशक (IG) के पद पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) में तैनात थे। दिंसबर में ही उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से कार्यमुक्त कर मूल कैडर यानी उत्तर प्रदेश में वापस भेजा गया था।इनके पास लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) का चार्ज था। वह सीमा सुरक्षा बल (SSB) में IG रह चुके हैं।

राजधानी लखनऊ पुलिस कमिश्नर बनने के बाद आईपीएस अफसर अमरेन्द्र कुमार सेंगर डकैत, माफिया और गुंडों से खुली जंग का एलान किया है। उन्होंने कहा कि समाज में सिर्फ अच्छे और बुरे लोग हैं। इनमें 90 प्रतिशत अच्छे लोग हैं बाकी गुंडे, माफिया और डकैत। हम ऐसे लोगों को कतई बख्शेंगे नहीं। साथ ही उन्होंने अपनी पुलिस बल को जनता के साथ शालीनता के साथ पेश आने की सख़्त हिदायत भी दी है।
अपराधियों पर शिकंजा प्राथमिकता

राजधानी लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के लिए कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही अपराधियों पर शिकंजा कसना प्राथमिकता में होगा। नया लुक से फोन पर हुई वार्ता में उन्होंने कहा कि पुराने व नए बदमाशों को सूचीबद्ध कर उनके खिलाफ सिलसिलेवार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शांति-व्यवस्था बिगाड़ने वालों से पुलिस पूरी सख्ती से निपटेगी। सेंगर के मुताबिक इसके अलावा हाईटेक पुलिसिंग उनकी प्राथमिकता पर होगी। इससे पहले आईजी कानून-व्यवस्था पर तैनाती के दौरान नई तकनीक व आधुनिक संसाधनों के साथ काम कर चुके अमरेन्द्र कुमार सेंगर के मुताबिक राजधानी पुलिस को और अत्याधुनिक बनाया जाएगा। तकनीक की मदद से पुलिस शातिर अपराधियों पर नकेल कस सके। साथ ही बड़ी अनसुलझी घटनाओं में अलग से टीम बनाकर छानबीन कराई जाएगी, ताकि उनका जल्द राजफाश कराया जा सके।

आम जनता से शालीनता से पेश आएं पुलिसकर्मी…

नए पुलिस कमिश्नर बोले- पद की चुनौतियों का मुझे एहसास है। पुलिस को शालीनता और विनम्रता का पाठ पढ़ाते हुए यह आह्वान किया कि वह अपने व्यवहार में सुधार लाएं।अमरेन्द्र ने अबला नारी उपेक्षित और दबे-कुचलों के साथ पुलिस के सहयोग का भरपूर आश्वासन देते हुए कहा कि अगर किसी पुलिसकर्मी ने फरियादी से दुर्व्यवहार किया तो वह यह अक्षम्य होगा। वह पुलिस अधिकारियों और स्टेशन अफसरों की उपलब्धता, विश्वसनीयता और संवेदनशीलता के सहारे व्यवस्था सुधारेंगे और पहला सर्कुलर पुलिस को बेहतर व्यवहार के लिए जारी करेंगे।

पहेली बनी घटनाओं का होगा राजफाश, यातायात व्यवस्था होगी चुस्त-दुरुस्त

नया लुकः राजधानी लखनऊ में कुछ साल पहले हुई घटनाओं का राजफाश नहीं हुआ।
सेंगर: जो भी घटनाएं अभी तक नहीं खुली हैं उसके बारे में गहनता से पड़ताल कर खुलासा किया जाएगा।
नया लुकः राजधानी लखनऊ में अक्सर यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है इसके लिए क्या करेंगे।
सेंगर: राजधानी लखनऊ के प्रमुख चौराहों और मार्गों को चिन्हित किया जाएगा और इसके लिए पुलिस की विशेष टीम का गठन किया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहेगी।
नया लुकः लखनऊ की पुलिसिंग के बारे में क्या कहना चाहते हैं?
सेंगरः शासन ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिस पर खरा उतरने की उनकी हर कोशिश होगी। राजधानी की पुलिस मित्र पुलिस के रूप में अब पूरे देश में चर्चित होगी।
नया लुकः केंद्र से लौटने के कुछ महीनों बाद ही लखनऊ की ज़िम्मेदारी मिली, क्या कहेंगे?
सेंगरः राजधानी लखनऊ का पुलिस कमिश्नर बनने के साथ ही वह यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि बल को सकुशल नेतृत्व देने के हर समय तैयार रहेंगे।

homeslider Raj Dharm UP

DIG व्यस्त, अधीक्षक मस्त, बंदी वसूली से त्रस्त

 बुंदेलखंड की झांसी जेल का हाल बेहाल  जेल में सुविधा शुल्क के दामों में हुई बेतहाशा बढ़ोत्तरी कमाई का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाह रहे अफसर नया लुक संवाददाता लखनऊ। तू डाल डाल तो मैं पात पात… यह कहावत मंडलीय झांसी जेल के अधिकारियों पर एकदम फिट बैठती है। जेल में लंबे समय से […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

निजी क्षेत्र की भागीदारी के बिना हर किसी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना मुश्किल: योगी आदित्यनाथ

क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव के सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का CM  ने किया उद्घाटन, नया लुक ब्यूरो ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 में नवनिर्मित केडीजीएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का उद्घाटन गुरुवार दोपहर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अस्पताल को पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और उनकी कंपनी ने बनाया है। खास […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More