राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म दिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म दिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया ।
-उतरठिया कार्यक्रम मे बंसल जी ने अपने हाथों शर्बत व मिष्ठान वितरण किया।
जरूरत मंदों गरीबों की सेवा कर सेवा संकल्प दिवस मनाया जाताहै-संदीप बंसल
–विजय श्रीवास्तव —
लखनऊ
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री माननीय संदीप बंसल जी का जन्म दिवस 9 जून को पूरे देश प्रदेश मे गरीबों जरूरत मंदों की सेवा करके सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाता है

लोकसभा चुनाव 2024- यहां-यहां चूके मोदी

यह दिवस पूरे देश और प्रदेश में संगठन द्वारा कई माध्यम से मनाया जाता है जैसे अस्पतालों में रक्तदान वृद्धा आश्रम में फल मिठाई वितरण जगह जगह भंडारे इत्यादि का कार्यक्रम व्यापारियों द्वारा जनहित में किया जाता है

 


इसी क्रम में रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की इकाई उतरेटिया उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापार मंडल कार्यालय ललित इलेक्ट्रिकल्स पर शरबत एवं बूंदी का वितरण कराया । इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय संदीप बंसल जी प्रदेश अध्यक्ष रिपन कसल जी द्वारा करते हुए उतरठिया व्यापार मंडल कमेटी के कार्यो कार्यक्रमो की सराहना की । उक्त अवसर पर उतरेटिया उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष ललित सक्सेना संरक्षक सत्येंद्र सिंह एवं विजय श्रीवास्तव , महिला अध्यक्ष बीनू मिश्रा एवं नीलमथा व्यापार मंडल अध्यक्ष मलखान यादव तेलीबाग व्यापार मंडल अध्यक्ष पतंजलि यादव बांग्ला बाजार प्रभारी सनत गुप्ता भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी संजय गुप्ता वरिष्ठ महामंत्री श्याम साहू महामंत्री चंदन गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल सिंह उपाध्यक्ष मेहताब उपाध्यक्ष चंद्रसेन यादव संगठन महामंत्री मोहम्मद समीर संगठन मंत्री अंजनी झा एवं दिगंबर एवं शाहजहांपुर की महिला प्रभारी लुबना जिया एवं बहुत सारे व्यापारी गण मौजूद रहे ।

Analysis

जन्मदिन पर विशेष : आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री: युग के वास्तविक भारत रत्न

लखनऊ। छायावाद के अंतिम स्तंभ, संस्कृत और हिंदी साहित्य के अप्रतिम विद्वान और ‘निराला’  के प्रिय आचार्य जानकी बल्लभ शास्त्री  की पावन स्मृति को समर्पित एक विशेष पोस्ट आज हम नमन कर रहे हैं उस मनीषी को, जिनकी लेखनी में संस्कृत की शास्त्रीय गरिमा और हिंदी की सहज तरलता का अद्भुत संगम था। आचार्य जानकी […]

Read More
Analysis homeslider

लखनऊ की एक अलग पहचान कायस्थों की होली

लखनऊ की होली, बाहर से देखिए तो लगेगा बस रंग, गुलाल, हँसी-ठिठोली तक नजर आती है। मगर भीतर उतरकर देखिए तो यह शहर फागुन में सिर्फ़ रंग नहीं बदलता, मिज़ाज भी बदलता है। यहाँ होली एक दिन का नहीं, कई दिनों का सिलसिला है। होलाष्टक लगते ही गली-कूचों में जैसे कोई अदृश्य ढोल बजने लगता […]

Read More
Analysis homeslider International

मिडिल ईस्ट में जंगः इजरायल का दावा, मर गया खामनेई

ट्रम्प ने कहा- ईरानियों के पास बड़ा मौका, बदल लीजिए अपना नेता ईरान और इज़राइल टकराव तेज, खामेनेई के बेटी-दामाद के मौत की हुई पुष्टि नया लुक डेस्क (आशीष द्विवेदी/श्वेता शर्मा/अंकिता यादव) तेहरान/ तेल अवीव/ वॉशिंगटन। इजरायल और अमेरिकी संयुक्त सैन्य कार्रवाई के चलते दुनिया में महायुद्ध जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। केवल […]

Read More