निरीक्षण के दौरान झांसी DRM की दो टूक- ‘सुरक्षा एवं साफ-सफाई में लापरवाही क़तई बर्दाश्त नहीं’

  • मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- खैरार- भीमसेन रेल खंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
  • हरपालपुर, महोबा, खैरार, रागौल, भरुआसुमेरपुर, घाटमपुर तथा भीमसेन स्टेशन का भी किया सघन जाँच

मज़दूर दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खैरार-भीमसेन रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया | इस दौरान उन्होंने हरपालपुर, महोबा, खैरार, रागौल, भरुआसुमेरपुर, घाटमपुर तथा भीमसेन स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने इस रेल खंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य की समीक्षा की और स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही पॉइंट्समैन व परिचालन स्टाफ के ज्ञान की परख करते हुए शत-प्रतिशत संरक्षा पूर्ण कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने हरपालपुर, महोबा तथा घाटमपुर स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्य को देखा तथा संबंधित एजेंसी को बेहतरी हेतु निर्देशित किया ।

सिन्हा ने मार्ग में आने वाले धसान ब्रिज का भी निरीक्षण किया और नियमित अनुरक्षण के निर्देश अधिकारियों को दिए। महोबा स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कुमार ने भोजनालय का भी निरीक्षण किया। वहाँ उपलब्ध खाने-पीने की सामग्री उनका रख-रखाव एवं साफ-सफाई देखीl साथ ही स्टेशन पर उपलब्ध पेय जल व्यवस्था को भी देखा। इसके अलावा यात्रियों के प्रतीक्षालय, शौचालय, खानपान के स्टॉल तथा साफ सफाई एवं सर्कुलेटिंग एरिया का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे स्टेशन पर विकास कार्यों में उपयोग हो रहे सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सख्त निर्देश दिए। साथ ही अनारक्षित टिकट खिड़की पर कतार में लगे हुए रेल यात्रियों से फीडबैक प्राप्त किया तथा यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप / तथा AVTM के माध्यम से टिकट लेने हेतु प्रेरित भी किया। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने घाटमपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया तथा पत्रकारों से स्टेशन के उच्चीकरण की जानकारी साझा की। भीमसेन स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑपरेटिंग पैनल सहित अन्य परिचालनों की विस्तृत जानकारी ली।

“विंडो ट्रेलिंग” निरीक्षण के दौरान रेल पथ एवं उसके पास के सभी इंस्टामलेशन, सिगनल, ओएचई, प्लेटफॉर्म इत्यादि का चलती हुई गाड़ी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग मे पड़ने वाले स्टेशनों की सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं, राइडिंग क्वालिटी विशेष तौर से प्वॉइंट एवं क्रॉसिंग पर ट्रैकज्योमेट्री इंडेक्स मे सुधार, ओएचई की स्थिति के साथ झांसी से खैरार और खैरार से भीमसेन के मध्य दोहरी लाइन की कार्य की प्रगति, मार्ग के लेवल क्रॉसिंग गेटों की स्थिती, मार्ग में आने वाले माइनर व मेजर ब्रिज आदि का मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता (पूर्व) आयुष श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (जी) जे संजय कुमार, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर नितिन गुप्ता, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (TRD) मयंक शांडिल्य, उप मुख्य अभियंता (निर्माण) शोभनाथ, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलिकॉम अभियंता नरेन्द्र सिंह सहित अन्य निरीक्षक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Entertainment Uttar Pradesh

मिहिरा : कथक की सनातन अध्यात्म के मूल स्वरूप की नई यात्रा

कृष्ण के प्रेम में डूबी मीरा की भक्ति, समर्पण और सम्मिलन की अद्भुत प्रस्तुति आचार्य संजय तिवारी भारतीय सनातन अध्यात्म की शास्त्रीय रंग परंपरा भी है। कथा से उपजी भक्ति को इसी परंपरा ने मंदिरों के माध्यम से स्थापित कर मानवीय संवेदना में पिरो कर इसे जनस्वीकृति दी थी। कालांतर में आक्रमणों और बाह्य प्रभावों […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जब PDA  सरकार बनेगी, तभी संविधान बचेगा: अखिलेश यादव

युवाओं का नारा है पीडीए को जिताएंगे, संविधान को बचाएंगे लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए के संकल्पबद्ध युवाओं को हर बूथ को मजबूत करने का जो निर्देश दिया गया है, उसको लेकर उनका अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। इस बार बड़े-बुज़ुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का प्रयास मिलकर अपनी […]

Read More
Uttar Pradesh

नवज्योति स्कॉलर एकेडमी में वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न, अतिथियों का हुआ सम्मान

सोनौली\महराजगंज। नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 12 घनश्याम नगर स्थित नवज्योति स्कॉलर एकेडमी स्कूल में वार्षिक समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ऋषि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया तथा नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का […]

Read More