अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

  • बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं

पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल गफूर,जगन्नाथ मिश्रा,रामसुंदर दास, चंद्रशेखर सिंह, बिंदेश्वरी दुबे, भागवत झा आजाद, सत्येन्द्र नारायण सिंह, लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी शामिल हैं। इनमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और जीतन राम मांझी को छोड़कर सभी पूर्व मुख्यमंत्री का निधन हो गया है। नीतीश कुमार अभी मुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं। बिहार के एकमात्र पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी इस बार का लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

बताते चलें कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी चुनाव नहीं लड़ रही है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सर्वप्रथम वर्ष 1977 में जनता पार्टी की लहर में छपरा लोकसभा सीट से भारतीय लोक दल (बीएलडी) के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। इसके बाद वर्ष 1989, 2004 में वह छपरा से चुनाव जीते।2008 में परिसीमन के बाद छपरा सीट सारण बन गयी। वर्ष 2009 के चुनाव में श्री यादव ने सारण से जीत हासिल की । श्री यादव ने मधेपुरा संसदीय सीट पर 1998 और वर्ष 2004 का लोकसभा का चुनाव भी जीता है। चारा घोटाले में सजा होने से श्री यादव की लोकसभा की सदस्यता छिन गयी और उनके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

राबड़ी देवी ने वर्ष 2014 में सारण संसदीय सीट से चुनाव लड़ा लेकिन जीत हासिल नहीं कर पायी। इसके बाद श्रीमती राबड़ी देवी ने लोकसभा के चुनाव में अपनी किस्मत नही आजमायी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान आवामी मोर्चा (हम) के संस्थापक और इमामगंज (सु) के विधायक जीतन राम मांझी गया (सु) सीट से चौथी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। जीतन राम मांझी ने वर्ष 1991, 2014 और 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ा है लेकिन उन्हें हर बार पराजय का सामना करना पड़ा। (वार्ता)

Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More
Politics

जनता की भी सुनिये-खलीलाबाद संसदीय क्षेत्र, वोट देने का आधार बताईये??

बीकेमणि चुनावी माहौल चरम पर है। गर्मी भी चरम पर है। ऐसे में चुनाव के लिए मतदाता को अपने क्षेत्र मे मौजूद रहकर वोट डालना चाहिए,यह लोकधर्म है। इसलिए मुझे भी यात्रा करनी पड़ सकती है‌। वैसे क्षेत्र मे सत्ता या विपक्ष के कार्य कुछ समझ मे नही आरहे हैं। क्षेत्र में कौन जनप्रतिनिधि कितने […]

Read More
Politics

बाहरी और बदले प्रत्याशी के खिलाफ भड़के स्थानीय बसपाई, जमकर बवाल

डुमरियागंज के तीनों प्रत्याशी बाहरी, पाल बस्ती, तिवारी और मिर्जा गोरखपुर निवासी पूरे जिले में किसी भी दल को नहीं मिला एक भी सुयोग्य नाम, बाहरी ही बनेगा सांसद मोहम्मद सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) हो या कांग्रेस (INC)। समाजवादी पार्टी (SP) हो या बहुजन समाज पार्टी (BSP)। सभी दलों ने बाहर के लोगों को […]

Read More