आप ने केजरीवाल के परिजनों को नज़रबंद करने का लगाया आरोप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिजनों को नज़रबंद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार के दमन से क्रांति नहीं रुकेगी। आप नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा पूरी गुंडागर्दी हो रही है। अरविंद केजरीवाल के परिजनों को नज़रबंद किया गया है। घर वालों को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोका जा रहा है। ITO पर पहुँचते ही पुलिस जबरन उठाकर ले जा रही है। यहाँ पूरी तानाशाही है। लोकसभा चुनाव जीतने के लिए तानाशाही हो रही है। उन्होंने कहा कि लोग जहां भी होंगे वहीं प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है। कभी भी दमन करने से क्रांति नहीं रुकी है। दमन करने से एक-एक गली मोहल्ले से केजरीवाल पैदा होगा।

आप नेता ने कहा कि केंद्र सरकार गुंडागर्दी करके हमें कुचलने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि  केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है और ITO के पास भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा आसपास भारी बैरिकेडिंग कर दी गई है।(वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More