खूब पसंद की गई कैदियों की हस्त निर्मित वस्तुएं

  • कलेक्ट्रेट परिसर में लगाया गया बंदियों का स्टॉल
  • जनपद न्यायाधीश ने किया स्टॉल का उद्घाटन

लखनऊ। शाहजहांपुर जेल के महिला एवं पुरुष बंदियों के द्वारा उत्पादित विभिन्न प्रकार की उपयोगी वस्तुएं राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर कचहरी प्रांगण में स्टाल लगाकर आमजन के लिए बिक्री हेतु उपलब्ध कराई गई। स्टाल का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश शाहजहांपुर ने अन्य सभी न्यायिक अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में फीता काटकर किया। बंदियों के हस्तनिर्मित उत्पादित वस्तुओ को न्यायिक अधिकारियों के जनता ने खूब पसंद किया।

जेल प्रशासन के मुताबिक जनपद न्यायाधीश ने आउटलेट से अनेक मनपसंद वस्तुएं क्रय की। इसके साथ ही सभी तैयार वस्तुओं की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संपूर्ण प्रांगण में आपकी कारागार में तैयार की गई वस्तुओं की बहुत प्रशंसा हो रही है। बंदियों का सामान पूरा नहीं पड़ेगा बहुत शीघ्र ही बिक जाएगा। इसके अलावा सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ता तथा परिसर में आए हुए अन्य वादकारियों एवं जनता द्वारा एवं पुलिसकर्मियों के द्वारा अपनी-अपनी मनपसंद की वस्तुओं को क्रय किया और देखते ही देखते सारी वस्तुएं बिक्री हो गयी।

बंदियों द्वारा तैयार वस्तुओं में मुख्य रूप से कैनवास पेंटिंग, विभिन्न साइज व डिजाइन में बैग, महिला सूट, बच्चों के सूट, आर्गेनिक धूप, गमले, पौधे, ब्रेड, बिस्कुट,नान खटाई,पूजा हेतु आसन, भगवान जी की पोशाकें तथा अन्य वूलन आइटम्स शामिल थे। सभी सामग्री की उच्च स्तरीय गुणवत्ता तथा कम कीमत को सभी ने बहुत सराहा तथा और भी वस्तुएं जल्दी उपलब्ध कराने की मांग की।

Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More