मंत्रिपरिषद की बैठक में हुआ विकसित भारत के विज़न पर मंथन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिपरिषद ने विकसित भारत 2047 के दृष्टिपत्र और अगले पांच वर्षों की विस्तृत कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री निवास पर आयोजित इस बैठक में लोकसभा चुनाव के बाद गठित होने वाली नयी सरकार के सौ दिन के एजेंडे पर भी विचार विमर्श हुआ। सरकारी सूत्रों ने कहा कि मंत्रिपरिषद की बैठक में मई में नई सरकार के गठन के बाद त्वरित कार्यान्वयन के लिए तत्काल कदमों के लिए सौ दिवसीय एजेंडे पर भी काम शुरू करने की योजना बनाई गई।

सूत्रों के अनुसार सरकार ने विकसित भारत का रोडमैप दो साल से अधिक की गहन तैयारी करके बनाया है। इसमें सभी मंत्रालयों और राज्य सरकारों, शिक्षाविदों, उद्योग निकायों, नागरिक समाज, वैज्ञानिक संगठनों के साथ व्यापक परामर्श और युवाओं को उनके विचार, सुझाव और इनपुट प्राप्त करने के लिए संगठित करने के लिए एक संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण शामिल था।

सूत्रों ने कहा कि रोडमैप बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर 2700 से अधिक बैठकें, कार्यशालाएँ और सेमिनार आयोजित किए गए। बीस लाख से अधिक युवाओं के सुझाव प्राप्त हुए। बैठक में प्रधानमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि विकसित भारत का रोडमैप सर्वसमावेशी और सर्वव्यापी है। सूत्रों के अनुसार विकसित भारत के रोडमैप में स्पष्ट रूप से व्यक्त राष्ट्रीय दृष्टि, आकांक्षाएं, लक्ष्य और कार्य बिंदुओं के साथ एक व्यापक खाका है। इसके लक्ष्यों में आर्थिक विकास, SDG, जीवनयापन में आसानी, व्यापार करने में आसानी, बुनियादी ढांचा, सामाजिक कल्याण आदि जैसे क्षेत्र शामिल हैं। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More