सिकंदराबाद में देसी धरती पर होगी विदेशी सुविधाओं की अनुभूति : जैन

सिकंदराबाद। तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन को वैश्विक स्तर का जंक्शन बनाने के लिए इसके उन्नयन का काम जोर-शोर से किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को देसी भूमि पर विदेशी सुविधाओं की अनुभूति होगी। दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DMR) भारतेश कुमार जैन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिकंदराबाद स्टेशन का बड़े पैमाने पर उन्नयन किया जा रहा है और इसे वैश्विक स्तर का जंक्शन बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया, तमाम चुनौतियों के बावजूद इस जंक्शन के उन्नयन का काम जोर-शोर से चल रहा है। सिंकदराबाद रेल मंडल में तीन जंक्शनों का बड़े पैमाने पर उन्नयन किया जा रहा है, जिसमें सिकंदराबाद के अलावा तेलंगाना में हैदराबाद और लिंगामपल्ली जंक्शन शामिल है। उन्होंने बताया कि सिकंदराबाद रेल मंडल में 20 जंक्शनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को 2000 से अधिक रेल परियोनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करने जा रहे हैं। इनमें से 25 परियोजनाएं सिर्फ सिकंदराबाद रेल मंडल की हैं। उन्होंने बताया कि सिकंदराबाद रेल मंडल में जिन जंक्शनों का बड़े पैमाने पर उन्नयन किया जा रहा है, उन पर आम तौर पर पांच सौ लेकर छह सौ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 20 करोड़ रुपये की लागत से शुरुआती दौर में पुनर्विकास किया जा रहा है। जैन ने बताया कि सिंकदराबाद रेल मंडल में जिन 20 जंक्शनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, उनमें बेगमपेट, विकाराबाद, हाफिजपेट, हाई टेक सिटी, जहीराबाद, पार्लि वैजनाथ, बिदर, तंदुर, भद्राचलम रोड खम्मम, महबूबाबाद, वरांगल, मधीरा, मनचिर्याल, रमागुंडम,रामगुंडा, पेदापल्ली, करीम नगर,काजीपेट, जनगांव और यदाद्री रेलवे जंक्शन शामिल हैं।

रेल मंत्रालय के मुताबिक मोदी 26 फरवरी को विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में 41,000 करोड़ रुपये की विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन तथा लोकार्पण करेंगे। आसफ जाही राजवंश के निजाम निजी मीर अकबर अली खान सिकंदर (आसफ जाह तृतीय) के नाम पर बसायी गयी इस नगरी के रेलवे जंक्शन का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इस जंक्शन की नयी इमारत के बाद लोगों को ऐसी अनुभूति होगी, जैसे वे हवाई अड्डा पर आ गये हों। यहां फुड प्लाजा, बच्चों के खेलने के लिए पर्याप्त जगह, यात्रियों के विश्राम और मनोरंजन सहित तमाम सुविधाएं मौजूद होंगी। सिकंदराबाद रेलवे जंक्शन को दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाया जा रहा है और देश के विभिन्न क्षेत्रों से इस जंक्शन को जोड़ने की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। इस स्टेशन को मेट्रो दो ओर से जोड़ती है। इस स्टेशन की नयी इमारत में गाड़ियों की पार्किंग के लिए समुचित व्यवस्था की गयी है। यात्रियों को छोड़ कर तत्काल निकल जाने वाली गाड़ियों के लिए अलग व्यवस्था की जा रही है तथा कुछ समय के लिए गाड़ियों को खड़ा करने के लिए अगल भूमिगत व्यवस्था की जा रही है। (वार्ता)

National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More
National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More