संस्कृति संस्कार एवं भारत केंद्रित शिक्षा के लिए संकल्पित विद्या भारती: रामजी सिंह

  • विद्या भारती विद्यालय का वार्षिक उत्सव संपन्न

गोंडा। मालवीय नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में विद्या भारती विद्यालय गोंडा का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह, सरदार हरजीत सिंह छाबड़ा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलनसे हुआ। कार्यक्रम में बच्चों  की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन बहन हर्षिता एवं भूमि दुबे द्विवेदी ने किया। अतिथि परिचय एवं प्रस्तावना संकुल प्रमुख प्रधानाचार्य डॉ बृजेंद्र कुमार मिश्र ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक राम सिंह ने कहा कि विद्या भारती आज संस्कार पूर्ण भारतीय संस्कृति,परम्पराओं और भारत केंद्रित शिक्षा के लिए हमारे  विद्यालय संकल्पित है। इन विद्यालयों की एक लंबी श्रृंखला है भारत में लगभग 25000 विद्यालयों के माध्यम से राष्ट्र के नव निर्माण के लिए नौ निहालों को तैयार किया जा रहा है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अभिनय नृत्य शिशु वाटिका के बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गयी। भाव नृत्य हे गिरी नंदिनी बालिका विद्या मंदिर की बहनों ने प्रस्तुत किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बच्चों ने एकांकी दीपदान नाटक का मंचन किया। बालिका विद्यालय की बहनों द्वारा थारू नृत्य हुआ। संस्कृत एकांकी देशभक्त चंद्रशेखर विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा प्रस्तुत हुआ।

विभिन्न कार्यक्रम की उपस्थित जनो ने सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं सरदार हरजीत सिंह ने शिशु मंदिर शिक्षा पद्धति की सराहना करते हुए कहा कि यदि आज भारतीय संस्कृति एवं संस्कार जीवित है तो वह शिशु मंदिर के नाते ही संभव है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनार्दन सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, वीरेश्वर चौधरी, डॉ वंदना सारस्वत, अश्वनी शुक्ला, आकाश, डॉ उषा अग्रवाल,उमाशंकर तिवारी, पुष्पा मिश्रा सहित हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Central UP

राजनाथ सिंह की जीत के लिये गुरूद्वारा जाकर मत्था टेका

लखनऊ। चंदरनगर गुरुद्वारे में महापौर सुषमा खड़कवाल,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भांजे अनिल सिंह ने मत्था टेक राजनाथ की ऐतिहासिक जीत की कामना की। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा) में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार […]

Read More
Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More