अयोध्या में महराजगंज की परी द्वारा किए गए नृत्य की होगी ऐतिहासिक प्रस्तुति

  • अयोध्या में प्रस्तुति देना मेरे लिए अनमोल क्षण- परी अग्रवाल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज के सिसवा बाजार की नन्ही परी आज अयोध्या में अपने नृत्य का जलवा बिखेरेगी। इसके लिए बकायदा उन्हें निमंत्रण मिला है और परिवार के लोग अयोध्या पहुंच चुके हैं। बता दें कि नृत्य की तमाम विधाओं में पारंगत एवं कत्थक में विश्व कीर्तिमान बनाने वाली सिसवा की परी अग्रवाल आज 27 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम कथा पार्क में प्रस्तुति देगी। इसके लिए उसको संस्कृति विभाग से निमंत्रण आया है। सिसवा कस्बे के चित्रगुप्त नगर वार्ड निवासी मोहित अग्रवाल की छह वर्षीय पुत्री परी अग्रवाल मलवरी कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा है। महज छह वर्ष की उम्र में परी सिसवा महोत्सव, महराजगंज महोत्सव, गोरखपुर महोत्सव, लखनऊ महोत्सव सहित प्रदेश के कई मंचों पर नृत्य की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति दे चुकी है।

इसके अलावा विगत वर्ष तीन फरवरी को लखनऊ महोत्सव में कत्थक की प्रस्तुति के दौरान परी ने 60 सेकेंड में कत्थक का 80 चक्कर लगाकर विश्व कीर्तिमान बनाया था। यह कीर्तिमान इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है। कम उम्र में अपनी प्रतिभा से पहचान बनाने वाली परी को अयोध्या के श्रीराम कथा पार्क में प्रस्तुति देने हेतु संस्कृति विभाग से निमंत्रण आया है। परी की माता ई. स्तुति अग्रवाल ने बताया कि संस्कृति विभाग के बुलावे पर 27 जनवरी को सांय 5 बजे परी अपनी प्रस्तुति देगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या में परी की प्रस्तुति हेतु केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का विशेष योगदान है। नन्हीं परी का कहना है कि अयोध्या में प्रस्तुति देने का क्षण उसके जीवन के अनमोल क्षणों में से एक होगा।

Purvanchal

गोरखपुर में भू-माफिया का आतंकः अधिकारियों के रवैये से क्षुब्ध परिवार पलायन को मजबूर

चार साल से न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ के प्रबंधक मुख्यमंत्री के गृहजिले में आतंक मचा रहे हैं भूमाफिया, विद्यालय अपनी संपत्ति बेचकर छोड़ना चाहता है गोरखपुर खजनी तहसील के ग्रामसभा सांखडाड पांडे से संचालित होता है महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ विद्यालय की जमीन पर दबंगों का […]

Read More
Purvanchal

इंडिया गठबंधन की तरफ से जनता लड़ रही चुनावः दिग्विजय

मोदी झूठ बोलते हैं और तेजी से पल्टी भी मार लेते हैः सिंह यशोदा श्रीवास्तव महराजगंज। मोदी जितनी तेजी से हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरती भाषा का इस्तेमाल करते हैं,उतनी ही तेजी से पल्टी मार जाते हैं। अपनी सभाओं में वे कहते हैं कि कांग्रेस वाले हिंदू महिलाओं का मंगलसूत्र छीन कर ज्यादा बच्चे वालों को  […]

Read More
Purvanchal

बदला मिजाज: अरे ये कैसा जुनून हर रिश्ते का खून, टूटते संयम के साथ टूट रहा भरोसा भी

राजधानी लखनऊ और देवरिया जिले में हुई घटना से फिर दहला दिल नन्हे खान देवरिया। महत्वाकांक्षा अब रिश्तों पर भारी है। बदलते परिवेश में संयुक्त परिवार की अवधारणा खत्म होने के साथ ही आपसी विश्वास भी दरकता जा रहा है। लालच, तनाव, आपसी खींचतान, नफ़रत, शक या फिर वजह कुछ और हो, लेकिन कड़वा सच […]

Read More