दो पक्षों में जमकर मारपीट के बाद तनाव, राष्ट्रीय राजमार्ग जाम

  • SO ने समाप्त कराया जाम

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

फरेंदा /महराजगंज। फरेंदा तहसील क्षेत्र अंतर्गत धानी कस्बे के स्टेट बैंक चौराहा पर वाहन रथ खडा करने को लेकर दो पक्षों में बुधवार को जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। नाराज एक पक्ष ने धानी बाजार के स्टेट बैंक चौराहे पर राष्टीय राजमार्ग जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार गोपाल गौड़ निवासी धानी बाजार शादी विवाह में बुक करने वाले रथ को राम किशुन के घर के पास खडा कर दिया था।

इसको लेकर राम किशुन ने आपत्ति की तो विवाद गहरा गया। दोनों पक्षों की तू-तू, मैं-मैं ने कब गंभीर विवाद का रूप ले लिया, पता नहीं चला। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष के नीतू कश्यप, विशाल को चोटें आई जबकि दूसरे पक्ष से राम किशुन के दो लडकों व एक औरत को चोट लगी है।

एसओ ने खत्म कराया जाम

सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के सिपाही मान मनौवल करते रहे लेकिन नाराज पक्ष ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम खत्म नहीं किया। थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर न्याय दिलाने की बात कहकर जाम समाप्त कराया।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

इस बावत थानाध्यक्ष बृजमनगंज श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। दोनों पक्षों से बात करने पर ही कुछ कहा जा सकता है।

Purvanchal

गोरखपुर में भू-माफिया का आतंकः अधिकारियों के रवैये से क्षुब्ध परिवार पलायन को मजबूर

चार साल से न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ के प्रबंधक मुख्यमंत्री के गृहजिले में आतंक मचा रहे हैं भूमाफिया, विद्यालय अपनी संपत्ति बेचकर छोड़ना चाहता है गोरखपुर खजनी तहसील के ग्रामसभा सांखडाड पांडे से संचालित होता है महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ विद्यालय की जमीन पर दबंगों का […]

Read More
Purvanchal

इंडिया गठबंधन की तरफ से जनता लड़ रही चुनावः दिग्विजय

मोदी झूठ बोलते हैं और तेजी से पल्टी भी मार लेते हैः सिंह यशोदा श्रीवास्तव महराजगंज। मोदी जितनी तेजी से हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरती भाषा का इस्तेमाल करते हैं,उतनी ही तेजी से पल्टी मार जाते हैं। अपनी सभाओं में वे कहते हैं कि कांग्रेस वाले हिंदू महिलाओं का मंगलसूत्र छीन कर ज्यादा बच्चे वालों को  […]

Read More
Purvanchal

बदला मिजाज: अरे ये कैसा जुनून हर रिश्ते का खून, टूटते संयम के साथ टूट रहा भरोसा भी

राजधानी लखनऊ और देवरिया जिले में हुई घटना से फिर दहला दिल नन्हे खान देवरिया। महत्वाकांक्षा अब रिश्तों पर भारी है। बदलते परिवेश में संयुक्त परिवार की अवधारणा खत्म होने के साथ ही आपसी विश्वास भी दरकता जा रहा है। लालच, तनाव, आपसी खींचतान, नफ़रत, शक या फिर वजह कुछ और हो, लेकिन कड़वा सच […]

Read More