असम में राहुल की सुरक्षा को लेकर खड़गे ने लिखा गृहमंत्री को पत्र

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है और इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह भी किया है। खडगे ने अपने पत्र में 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई। भारत छोड़ो न्याय यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि यह यात्रा देश की विभिन्न हिस्सों से होते हुए मुंबई तक जाएगी। यात्रा का मकसद देश की जनता के बीच न्याय और सद्भावना को बढ़ावा देना है।

उन्होंने असम में यात्रा में आ रही दिक्कतों का जिक्र करते हुए कहा कि कई मौकों पर असम पुलिस सुनियोजित ढंग से खड़ी रही और उसने उपद्रव कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को गांधी के निकट पहुंचने दिया। सुरक्षा घेरे को तोड़ने के कई सबूत होने के बावजूद किसी भी शरारती तत्व की गिरफ्तारी नहीं हुई और कई मामलों की अब तक जांच भी शुरू नहीं हुई।

उन्होंने शाह से मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और पुलिस महानिदेशक को यह सुनिश्चित करने का निर्देश देने का आग्रह किया कि ऐसी कोई घटना फिर नहीं हो। उन्होंने गृह मंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने और गांधी तथा उनके साथ यात्रा में शामिल लोगों को सुरक्षा देने का आग्रह किया है। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More