इंडिया गठबंधन की शनिवार को होगी अहम बैठक

नई दिल्ली। विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। जिसमें जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार को संयोजक और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गठबंधन का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार बैठक सुबह 11.30 बजे होगी। बर्चुल आधार पर हो रही इस बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस के शरद पवार, डीएमके के एम के स्टालिन सहित कई प्रमुख नेताओं के भाग लेने की संभावना है जिसमें कुमार को संयोजक और खड़गे को अध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही सीटों के बंटवारे को लेकर भी रणनीति पर विचार किया जा सकता है।

गठबंधन की अब तक पटना, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में बैठक हो चुकी है। यह पहली बैठक है जो ऑन लाइन की जा रही है और इसमें अहम फैसले होने की संभावना जताई जा रही है। कांगेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक की अध्यक्षता वाली पार्टी की राष्ट्रीय गठबंधन समिति की अब तक कई घटक दलों के नेताओं के साथ बैठक हो चुकी है। शनिवार की बैठक में इस मुद्दे पर अहम चर्चा होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।(वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More