चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष भंडारी को हटाये जाने का आर्य ने किया विरोध

नैनीताल। उत्तराखंड के प्रतिपक्ष के नेता यशपाल आर्य ने चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटाई जाने का विरोध किया है। आर्य ने इसे भारतीय जनता पार्टी सरकार (भाजपा) की राजनीतिक द्वेष की भावना का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा की वर्ष 2012-13 के जिन आरोपों के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष भंडारी को पद से हटाया गया है, उन वित्तीय अनियमितताओं की जांच चमोली के जिलाधिकारी दो बार जांच कर चुके हैं और जांच में कोई गड़बड़ी साबित नहीं हो पायी है।

उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में उच्च न्यायालय से भी हार चुकी है। उन्होंने इसे राजनीतिक द्वेष भावना से लिया गया निर्णय बताया। उन्होंने कहा की सरकार इस पर विचार करे। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता भंडारी के साथ खड़ा है और इस मामले में पुनः उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटायेंगे। उल्लेखनीय है कि चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष भंडारी को सरकार ने पद से हटा दिया है। इससे पहले भी भंडारी को पद से हटाया गया था। लेकिन उच्च न्यायालय ने बर्खास्तगी से पूर्व नियमों का विधिवत पालन नहीं करने पर विगत 10 फरवरी को सरकार के आदेश को खारिज कर दिया था। (वार्ता)

National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More
National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More